धोनी के चहेते ने 4 दिन में जड़ा तीसरा शतक – RGH NEWS
खेल

धोनी के चहेते ने 4 दिन में जड़ा तीसरा शतक

राजकोट. ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) का विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन जारी है. लिस्ट-ए टूर्नामेंट में उन्होंने 4 दिन में तीसरा शतक जड़ा. केरल के खिलाफ (Kerala vs Maharashtra) एक मुकाबले में महाराष्ट्र के कप्तान ने शनिवार को 110 गेंद पर शतक पूरा किया. टूर्नामेंट में (Vijay Hazare Trophy 2021) महाराष्ट्र ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है. दूसरी ओर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) लगातार तीसरे मैच में फेल रहे. साउथ अफ्रीका दाैरे (India vs South Africa) पर टीम इंडिया को तीन वनडे खेलने हैं. वनडे सीरीज के लिए अभी टीम का सेलेक्शन नहीं हुआ है. ऐसे में ऋतुराज ने अपनी दावेदारी पेश कर दी है.

 

ऋतुराज गायवाड आईपीएल 2022 के लिए सीएसके (CSK) ने रिटेन किया है. आईपीएल 2021 (IPL 2021) में भी उन्हाेंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था और ऑरेंज कैप पर कब्जा था. एमएस धोनी (MS Dhoni) के नेतृत्व में सीएसके ने चौथी बार खिताब भी जीता था. विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले मैच में ऋतुराज ने मप्र के खिलाफ 112 गेंद पर 136 रन बनाए थे. 14 चौके और 4 छक्के जड़े थे. फिर दूसरे मुकाबले में उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाफ नाबाद 154 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी. उन्होंने 143 गेंद का सामना किया था. 14 चौके और 5 छक्के लगाए थे.

 

ऋतुराज गायकवाड़ ने केरल के खिलाफ 110 गेंद पर शतक पूरा किया. वे 129 गेंद पर 124 रन बनाकर आउट हुए. यानी उन्होंने लगातार तीसरे मैच में शतक जड़ा. 9 चौके और 3 छक्के लगाए. इस मुकाबले से पहले उनके लिस्ट ए करियर की बात करें तो उन्होंने 60 पारियों में 52 की औसत से 2971 रन बनाए हैं. 9 शतक और 16 अर्धशतक लगाया है. नाबाद 187 रन की सबसे बड़ी पारी खेली है. इस दाैरान उनका स्ट्राइक रेट 99 का रहा है, जिसे बेहद अच्छा माना जा सकता है. कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने श्रीलंका दाैरे पर ऋतुराज को मौका दिया था.

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button