जब मुख्यमंत्री ने अपने बाल सखा को लगाया गले – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

जब मुख्यमंत्री ने अपने बाल सखा को लगाया गले

फोटो खिंचवाई। पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उन्हें बधाई देने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आज बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिकगण राज्य अतिथि गृह ‘पहुना‘ पहुंचे। मुख्यमंत्री ने बड़ी सहजता के साथ लोगों से मुलाकात की और उनकी शुभकामनाएं स्वीकार की।
जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम कोतबा से आए प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि आदिवासी बहुल जशपुर जिले से श्री साय के मुख्यमंत्री बनने से क्षेत्र के लोग उत्साहित हैं। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात की और उन्हें गुलदस्ता भेंटकर बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री उमा शंकर भगत, जयशंकर झांप, विश्राम साहू, श्याम साहू, श्याम लाल चौधरी, धर्म साहू सहित अनेक ग्रामीण शामिल थे।
दुर्ग जिले के भिलाई के राजमहंत श्री चेलाराम मनहर, प्रेमलाल साहू, बृजेश बिजपुरिया, शिवसागर मिश्रा, योगेंद्र सिंह, प्रेमलाल साहू, भिलाई की रमा श्रीवास्तव, लिया पिल्ले, मिथिला खिचरिया, सविता देवी, अन्नू राणा, मीना शुक्ला सहित सरगुजा, महासमुंद सहित अनेक जिलों के लोगों ने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button