हमने ही बनाया है, हम ही संवारेंगे, मोदी जी की गारंटी छत्तीसगढ़ में होगी साकार – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

हमने ही बनाया है, हम ही संवारेंगे, मोदी जी की गारंटी छत्तीसगढ़ में होगी साकार

में डेढ़ लाख युवाओं को पंचायत स्तर पर तुंहर दुआर सार्वजनिक सेवा अंतर्गत रोजगार मिलेगा। इसके साथ ही औद्योगिक ढांचे की तरक्की के लिए छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना के ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। भारतमाला योजना से लेकर माल-भाड़े के कारीडोर तक छत्तीसगढ़ की मध्य स्थिति को देखते हुए अधोसंरचना पर काफी काम केंद्र सरकार द्वारा किया गया। इसका लाभ छत्तीसगढ़ में औद्योगिक ढांचे के विकास में शीघ्र ही नजर आयेगा। सेंट्रल भारत का इनोवेशन हब बनाने के लिए रायपुर में एक बड़े केंद्र की घोषणा की गई है। इनोवेशन हब के बनने से नये स्टार्टअप को बेहतर अवसर मिलेगा और बड़ी संख्या में युवा उद्यमियों को अवसर उपलब्ध होंगे। इनोवेशन हब से निश्चित रूप से ही युवा उद्यमियों को जो अवसर मिलेंगे, इसे भुनाने के लिए उन्हें वित्तीय जरूरत होगी। इसके लिए युवा उद्यमियों को 50 प्रतिशत की सब्सिडी नये उद्योगों के लिए देने का प्रावधान किया गया है। यह निश्चित रूप से प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य को लेकर शानदार पहल की गई है। मोदी की गारंटी में परीक्षाओं में पारदर्शिता भी शामिल है। स्वास्थ्य की सुविधा के लिए मोदी की गारंटी भी दी गई है। अब 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज हो सकेगा। 500 नये जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। एम्स की तर्ज पर हर संभाग में सिम्स स्थापित होगा।

तेंदूपत्ता संग्राहकों को अतिरिक्त संग्रहण पर प्रोत्साहन बोनस की व्यवस्था की गई है। वनोपज संग्राहकों के पैरों की सुरक्षा के लिए चरण पादुका योजना की पहल भी की गई है। किसानों के लिए जो घोषणाएं सरकार ने की हैं, उसका सीधा असर बाजार पर पड़ेगा और बाजार के तेज विकास में इससे मदद मिलेगी। स्वाभाविक रूप से इससे प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी और बड़े पैमाने पर लोग गरीबी रेखा से बाहर आयेंगे। गरीबों के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवास हेतु धन राशि का आबंटन पहले कैबिनेट बैठक में करने की गारंटी दी गई है।
अगले साल अयोध्या में भव्य राम मंदिर तैयार होगा। प्रदेशवासियों को रामलला का दर्शन कराने श्री रामलला दर्शन योजना तैयार की गई है। पांच शक्तिपीठों के लिए 1000  किमी की शक्तिपीठ परियोजना तैयार की गई है। छत्तीसगढ़ विकास के नये सूरज के स्वागत के लिए तैयार है, जिस तरह से छत्तीसगढ़ में सभी वर्गों के लिए विकास योजनाएं तैयार की गई हैं, उससे निश्चित रूप से ही प्रदेश उज्ज्वल भविष्य की ओर आगे बढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button