Aadhaar App: Aadhaar यूजर्स के लिए जरूरी खबर, 14 घंटे तक बंद रहेंगी ये सेवाएं, जल्द निपटा लें जरूरी काम
Aadhaar App आधार ने ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले नागरिकों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। आधार ने 24 जुलाई को भेजे एक नोटिफिकेशन में बताया कि 25 जुलाई को आधार की ऑनलाइन सेवाएं अस्थाई तौर पर बंद रहेंगी। अगर आपको भी आज आधार से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो आपके पास शाम 7 बजे तक का समय है।
Read more Goods Train Derailed Amethi: बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 7 डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात प्रभावित
कब से लेकर कब तक बंद रहेंगी आधार की ऑनलाइन सेवाएं
आधार द्वारा भेजे गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, एजेंसी के पूरे सिस्टम का मेनटेनेंस किया जाना है। इस मेनटेनेंस की वजह से शनिवार, 25 जुलाई को शाम 7.00 बजे से लेकर 26 जुलाई को सुबह 9.00 बजे तक आधार की सभी ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान, आधार मोबाइल ऐप के साथ-साथ आधार की वेबसाइट पर भी किसी तरह की ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
आधार मोबाइल ऐप पर कौन-कौन सी सेवाएं उपलब्ध हैं
आधार मोबाइल ऐप की मदद से कई तरह की ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। आधार मोबाइल ऐप पर आप अपने आधार को शेयर कर सकते हैं, आधार डाउनलोड कर सकते हैं, बायोमेट्रिक्स को लॉक और अनलॉक कर सकते हैं। इसके अलावा, आप इस मोबाइल ऐप की मदद से अपने आधार में दर्ज मोबाइल नंबर, घर का पता, ईमेल एड्रेस भी अपडेट कर सकते हैं।
मोबाइल ऐप से डाउनलोड किया जा सकता है ऑफलाइन ईकेवाईसी
आधार ऐप से क्यूआर कोड के जरिए कॉन्टैक्ट शेयर कर सकते हैं और कॉन्टैक्ट कार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप इस ऐप की मदद से ऑफलाइन ईकेवाईसी भी डाउनलोड कर सकते हैं। अपना नजदीकी आधार सेंटर ढूंढने के साथ ही, आप आधार सेंटर के लिए अपॉइंटमेंट के लिए बुकिंग भी कर सकते हैं।
आधार ऐप पर अपलोड कर सकते हैं पूरी फैमिली के आधार
इसके अलावा, आप आधार मोबाइल ऐप पर अपनी पूरी फैमिली के आधार अपलोड कर सकते हैं और सभी सदस्यों के लिए इन सभी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। मोबाइल ऐप पर आप अधिकतम 5 सदस्यों के आधार जोड़ सकते हैं।
वेबसाइट पर भी उपलब्ध है सभी सेवाएं
Aadhaar App
बताते चलें कि मोबाइल ऐप के अलावा, आप आधार की वेबसाइट पर भी ये सभी सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। आधार की वेबसाइट पर आप प्लास्टिक आधार कार्ड भी ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा, आप बायोमेट्रिक्स अपडेट करने के लिए अपॉइंटमेंट भी ले सकते हैं।



