छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
छत्तीसगढ़: नही थम रहे सड़क हादसे,फिर गयी एक बच्चे की जान,बस ने मारी टक्कर

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक सड़क हादसे में 13 साल के बच्चे की मौत हो गई। वह अपने दादा के साथ घर वापस लौट रहा था। तभी यह हादसा हुआ है। बताया गया कि तेज रफ्तार यात्री बस ने इन्हें टक्कर मार दी। जिसके चलते नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके दादा की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में हुआ है।



