*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- कोरोना के मामले में रायगढ़ एक बार फिर छत्तीसगढ़ में रहा TOP पर, देखें रायगढ़ सहित पूरे छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट...* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- कोरोना के मामले में रायगढ़ एक बार फिर छत्तीसगढ़ में रहा TOP पर, देखें रायगढ़ सहित पूरे छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट…*

रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है.

बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 49 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई है. वहीं 33 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही राज्य में कोरोना संक्रमित 1 मरीज की मौत हुई है.

स्वास्थ्य विभाग ने जताई नए वैरिएंट की आशंका

प्रभारी डीपीएम डॉ. योगेश पटेल ने बताया कि भुपदेवपुर स्थित नवोदय स्कूल में आए पॉजिटिव स्टूडेंट्स की सैंपल को ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भुवनेश्वर भेजा जा रहा है। जिस तरह से बच्चों में यह संक्रमण फैला है, उसमें नए वैरिएंट ओमिक्रॉन होने की आशंका है। केंद्र ने भी रेंडेमली ऐसे सैंपल भेजने के लिए कहा है। वहीं शिक्षा विभाग के अफसरों के मुताबिक, संक्रमित स्टूडेंट्स में से एक के अभिभावक भी पॉजिटिव आए हैं।

 

10वीं से 12वीं के एक लाख स्टूडेंट्स को फरवरी से टीका

कोविड वैक्सीनेशन में अब 15 से‎ 18 साल के बच्चों को 3 जनवरी‎ से टीका लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के मुताबिक, केंद्र की गाइडलाइन के बाद अभी राज्य सरकार से कोई आदेश नहीं मिला है। हालांकि जिले में 15 से 18 साल के करीब 1 लाख बच्चे हैं। माना जा रहा है‎ कि फरवरी के मध्य तक 9वीं‎ से 12वीं तक के छात्रों को‎ टीके की पहली डोज लगा दी जाएगी। वहीं रायगढ़ में 14 नए पॉजिटिव मिले हैं। अब एक्टिव केसों की संख्या 80 हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button