बारिश के बाद बीसीसीआई का आया बड़ा बयान – RGH NEWS
खेल

बारिश के बाद बीसीसीआई का आया बड़ा बयान

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचो की टेस्ट सीरीज का पहला मैच अफ्रीका के सेंचुरियन में खेला जा रहा है. जहां टॉस जीतकर भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. भारतीय टीम ने पहले ही दिन गजब का खेल दिखाया है. भारत की तरफ से पहले केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने गजब की पारी खेली उसके बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और पूर्व उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार बल्लेबाजी कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है.

बीसीसीआई ने दी बारिश को लेकर जानकारी

भारतीय टीम पहले दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत स्थिति में है. आज पहले टेस्ट के दुसरे दिन भारत को बड़े बढ़त की उम्मीद थी, लेकिन जैसे ही दूसरा दिन शुरू हुआ भारत और भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर आई है. सुबह से ही साउथ अफ्रीका के इस शहर में मूसलाधार बारिश हो रही है.

बीसीसीआई ने भी इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए दी है. बीसीसीआई ने ट्वीट करके कहा कि आसमान साफ़ लग रहा है,लेकिन बारिश तेज हो रही है और इसी वजह से अभी कवर नहीं हटाए गये हैं, ऐसे में उम्मीद कम ही है कि आज के दिन का खेल खेला जा सकेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button