छत्तीसगढ़: तालाब मे मिला 3 दिन से लापता युवक का लाश,प्रेम मे हुआ ये हाल – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़: तालाब मे मिला 3 दिन से लापता युवक का लाश,प्रेम मे हुआ ये हाल

छत्तीसगढ़ RGHNEWS बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में 3 दिन से लापता युवक की लाश तालाब में मिली है। उसे 3 दिन पहले उसके प्रेमिका के भाई और चाचा ने मिलकर पीटा था। इसके बाद से वह लापता था। इस मामले में पुलिस और परिजनों ने युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंकने की आशंका जताई है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है। बिलाईगढ़ पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, बिलाईगढ़ के टिकरीपारा का रहने वाला लोमेश साहू(21) पिता शिव प्रसाद साहू का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग था। लोमेश युवती से मुलाकात भी करता था। इस बात की जानकारी लड़की के भाई हिमांशू राकेश(20) और चाचा रवि राकेश(33) को लग गई थी। 23 जनवरी को भी लोमेश युवती से मिलने गया था। इसके बाद ही हिमांशू और रवि ने उसे पकड़ लिया था। बताया गया कि दोनों उसे पकड़कर गांव से एक किलोमीटर दूर रैनी तालाब के पास ले गए थे। यहां दोनों ने उसे पीटा था। इसके बाद से ही युवक का कुछ पता नहीं चल रहा था। लोमेश बलौदाबाजार के ही कॉलेज में सेकेंड ईयर का स्टूडेंट था।

इधर, जब लोमेश रात तक घर नहीं लौटा तब उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। मगर अगले दिन भी उसका कुछ पता नहीं चला। फिर परिजनों ने 24 जनवरी को सुबह ही उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शरू की थी। इस संबंध में पुलिस ने गांव के लोगों से भी पूछताछ की थी। तब पुलिस को ही गांव के एक शख्स ने बताया था कि उसने हिमांशू, रवि और लोमेश को तालाब के पास देखा था। वो शख्स रात के वक्त तालाब में शौच के लिए गया था। इसी बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया।

हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने हिमांशू और रवि ने बताया कि हम इस बात से नाराज थे कि लोमेश हमारे घर की लड़की से मिलता था। 23 जनवरी को भी हमने उसे मिलते हुए देखा। जिससे बाद हमने उसे सबक सिखाने का प्लान बनाया। फिर उसे तालाब के पास लेकर पीटा था। मगर हमारे पीटने के बाद वह तालाब में कूद गया और हम घर आ गए थे। दोनों के बयान के आधार पर पुलिस ने लोमेश का पता लगाने 24 जनवरी से रेस्क्यू शुरू किया था। इसके बावजूद उसका 2 दिन तक कुछ पता नहीं चला। 27 जनवरी को जब फिर से रेस्क्यू किया गया तब युवक का शव मिला है। युवक के शरीर में काफी चोट के निशान हैं। शव मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button