छत्तीसगढ़ के इस जिले में 25 वर्षीय आरोपी ने 5 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार,और फिर की हैवानियत की सारी हदें पार – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

छत्तीसगढ़ के इस जिले में 25 वर्षीय आरोपी ने 5 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार,और फिर की हैवानियत की सारी हदें पार

बालोद। बालोद जिले में 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए दुष्कर्म करने के बाद पत्थर और डंडे से मासूम की पिटाई भी की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि बालोद के 25 वर्षीय राम कुमार सलाम नामक युवक ने पांच साल की एक मासूम को घर छोड़ने के बहाने अपने साथ एक तालाब की तरफ ले गया। वह जगह सुनसान थी, जहां मासूम के साथ आरोपी राम कुमार सलाम ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने मासूम की पत्थर और डंडे से पिटाई भी की। घटना की जानकारी जैसे ही मासूम के परिजनों को मिली, तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button