चोरी की 6 बाइक के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार ..सक्रिय सूचनातंत्र पर घरघोड़ा पुलिस को मिली सफलता... – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

चोरी की 6 बाइक के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार ..सक्रिय सूचनातंत्र पर घरघोड़ा पुलिस को मिली सफलता…

 

 

 

आज लूट व किडनैपिंग के बाद घरघोड़ा पुलिस को बाइक चोरी में संलिप्त *02 आरोपियों* को पकड़ने में सफलता मिली है । आरोपियों से चोरी की *06 बाइक* बरामद किया गया है ।

जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णकांत सिंह को उनके सक्रिय मुखबिर ने *विनोद गुप्ता घरघोड़ा एवं कृष्ण झरिया धर्मजयगढ़* द्वारा चोरी की बाइक बेचने की सूचना दिया था जिस पर निरीक्षक कृष्णकांत द्वारा विनोद गुप्ता पर निगाह रखने हेतु अपने स्टाफ को निर्देशित किये थे । स्टाफ द्वारा विनोद पर निगाह रखी जा रही थी जिसे चोरी की बाइक के साथ घूमते देखे जाने पर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया । इसने कृष्णा झरिया तथा *सुनील यादव* जो घरघोड़ा थाने में बोलेरो चोरी के अपराध में फरार है, उसके साथ मिलकर बाइक चोरी करना तथा आसपास के इलाकों में बेचना स्वीकार किये हैं, आरोपी *विनोद गुप्ता पिता दिलीप गुप्ता उम्र 30 साल निवासी छोटे गुमड़ा थाना घरघोड़ा* से 02 बाइक 1. होण्डा CB साईन लाल रंग 2. हिरो पैशन प्रो तथा आरोपी *कृष्णा झरिया पिता महेशराम झरिया उम्र 43 वर्ष निवासी सोखामुडा थाना धरमजयगढ़* से 04 बाइक एक होण्डा लिवो, 02 हीरो पैशन प्रो, एक बजाज प्लेटिना *कुल 06 बाइक* की जप्ती की गई है । आरोपीगण द्वारा सभी बाइक के नम्बर प्लेट निकाल लिये गये है , इंजन नंबर चेचिस नंबर स्पष्ट है । आरोपियों के विरूद्ध थाना घरघोड़ा में इस्तागासा क्रमांक 05, 06/2020 धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button