घर से निकली काम करने के लिए तो रास्ते में रोक कर करने लगा यह गंदा काम, फिर रायगढ़ पुलिस ने ऐसा किया

RGHNEWS प्रशांत तिवारी दिनांक 24/09/2021 को थाना तमनार में महिला द्वारा ग्राम पडिगांव के विषिकेशन साहू द्वारा काम पर आते जाते समय छेड़खानी करने और अश्लील कमेंट्स करने की लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
पीड़िता बताई कि वह कामकाजी महिला है, अपने काम के सिलसिले में पडिगांव जाती है । ग्राम पडिगांव का विषिकेशन साहू पिछले कई दिनों से डयूटी जाने के दौरान पीछा करता है और बीच रास्ते में रोककर हाथ बांह को पकडकर अश्लील बातें कर लज्जित करता है । विषिकेशन बेईज्त्ती कर दुंगा कहकर धमकी देता था, कई बार परिवारवाले उसको बुलाकर समझाईश भी दिये हैं फिर भी नहीं मानता है । दिनांक 20.09.2021 को सुबह 10.00 बजे लगभग अमलीढोडा पडिगांव चौराहे पर सुनसान पर देखकर फिर से छेडछाड करने लगा और गांव, समाज में चरित्रहीन है कहकर बदनाम करने की धमकी देता है । पीड़िता के रिपोर्ट पर आरोपी विषिकेशन साहू (40 वर्ष) निवासी पडिगांव के विरूद्ध अप.क्र. 297/2021 धारा 354, 509 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । आरोपी फरार है , जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जावेगी ।



