गुमशुदगी की लाश मिले DPS स्कूल के सामने खेत मे..चक्रधर नगर T I अभिनव कांत सिंह मौके पर मौजूद!!

RGHNEWS प्रशांत तिवारी आज सुबह थाना चक्रधर नगर क्षेत्र से एक सनसनीखेज देने वाली घटना सामने आई है। स्थानीय पहाड़ मंदिर से लगे गॉव कोतरलिया डीपीएस स्कूल के पास खेत में सड़ी हुई लाश मिली है। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट कुछ दिन पहले लिखवाई थी।
सीताराम दास महापल्ली पिछले 27 सितंबर से घर से लापता होने पर चक्रधर नगर थाना में गुम इंसान के रूप में मामला दर्ज किया गया था।आज सियारपाली गांव के लोगो ने डी पी एस स्कूल के पास झाड़ी में सड़े गले लाश को देखा जिसकी सूचना थाने में दी गयी और मौका मुआयना करने के बाद पता चला कि यह महापल्ली निवासी सीताराम दास की लाश है । आवश्यक कार्यवाही कर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर लाश परिजनों को सौंप आगे की तफ्तीश में जुट गई है ताकि मृत्यु की खुलासा हो सके ।
बरहाल मौके वारदात पर थाना चक्रधर नगर पुलिस पहुँच चुकी है और पंचनामा कर आगे की कार्यवाही कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हो पायेगा कि पूरा मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या का।



