हैदराबाद ने चेन्नई को 7 रन से हराया...लगातार तीसरा मैच हारी चेन्नई सुपरकिंग्स...प्रियम गर्ग जीत के हीरो... – RGH NEWS
खेल

हैदराबाद ने चेन्नई को 7 रन से हराया…लगातार तीसरा मैच हारी चेन्नई सुपरकिंग्स…प्रियम गर्ग जीत के हीरो…

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स का खराब प्रदर्शन जारी है. सीजन के 14वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) ने चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) को 7 रनों से हरा दिया. हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 164 रन बनाए, जवाब में चेन्नई की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी. चेन्नई ने 5 विकेट पर 157 रन बनाए. चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए जडेजा ने 50 रनों की पारी खेली, धोनी ने नाबाद 47 रनों की पारी खेली लेकिन ये टीम की जीत के लिए नाकाफी थी. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्रियम गर्ग ने नाबाद 51 रन बनाए. ऑलराउंडर अभिषेक शर्मा ने भी 31 रनों की पारी खेली. बता दें सनराइजर्स हैदराबाद की ये टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स ने हार की हैट्रिक लगा दी है.

चेन्नई की बल्लेबाजी फ्लॉप
इस टूर्नामेंट में लगातार चौथी बार चेन्नई सुपरकिंग्स की ओपनिंग खराब रही. शेन वॉटसन (Shane Watson) महज 1 रन बनाकर आउट हो गए. अंबाती रायडू भी 8 ही रन बना सके. केदार जाधव भी 3 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे. फॉर्म में चल रहे डुप्लेसी ने 22 रन पर अपना विकेट गंवा दिया. उन्हें प्रियम गर्ग ने रन आउट किया.

हैदराबाद की बल्लेबाजी
सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी चुनी. शुरुआत खराब रही और दीपक चाहर ने बेहतरीन इनस्विंगर पर जॉनी बेयरस्टॉ (0) को पैवेलियन भेजा . मनीष पांडे (29) फॉर्म में लग रहे थे और उन्होंने कई अच्छे शॉट्स लगाए. डेविड वॉर्नर और पांडे ने पावरप्ले में 42 रन बनाये . ओवर निकलते देख वॉर्नर ने ऊंचे शाॉट लगाने की कोशिश की लेकिन फाफ डु प्लेसी को कैच दे बैठे . वहीं केन विलियमसन अगली गेंद पर गर्ग के साथ तालमेल नहीं बैठने पर रन आउट हो गए .

धोनी-जडेजा ने 72 रन की पार्टनरशिप की
एमएस धोनी और रविंद्र जडेजा ने 5वें विकेट के लिए 72 रन जोड़े। जडेजा ने 35 बॉल पर 50 रन बनाए। जडेजा को नटराजन ने आउट किया। धोनी 47 रन बनाकर नॉट आउट रहे। इन दोनों के अलावा सिर्फ फाफ डु प्लेसिस ही 22 रन बना सके। बाकी बल्लेबाजों ने टीम को निराश किया।

वॉटसन और रायडू सस्ते में आउट
शेन वॉटसन और अंबाती रायडू मैच में कुछ खास नहीं कर सके। वॉटसन की खराब फॉर्म इस मैच में जारी रही। वे सिर्फ एक रन ही बना सके। वॉटसन को भुवनेश्वर कुमार ने आउट किया। इसके बाद रायडू (8) को टी नटराजन ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

चेन्नई ने 10 ओवर में सीजन का सबसे कम स्कोर बनाया
चेन्नई ने शुरुआती 10 ओवर में सीजन का सबसे कम स्कोर बनाया। चेन्नई ने 10 ओवर में 4 विकेट पर 44 रन बनाए। इससे पहले भी चेन्नई ने इसी मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 10 ओवर में 3 विकेट पर 47 रन बनाए थे। वहीं, दिल्ली ने दुबई में ही किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 3 विकेट पर 49 रन बनाए थे।

प्रियम ने लगाई पहली फिफ्टी, हैदराबाद का स्कोर 164/5
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 5 विकेट पर 164 रन बनाए। हैदराबाद के लिए प्रियम गर्ग और अभिषेक शर्मा ने पांचवें विकेट के लिए 71 रन की पार्टनरशिप की। दोनों ने इसके लिए 43 बॉल खेलीं। प्रियम गर्ग ने आईपीएल के अपने चौथे ही मैच में पहली फिफ्टी लगाई। उन्होंने 26 बॉल पर नाबाद 51 रन बनाए। वहीं, अभिषेक ने 24 बॉल पर 31 रन बनाए।

विलियम्सन और बेयरस्टो नहीं चले
हैदराबाद के बल्लेबाज इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। जॉनी बेयरस्टो (0) को मैच के पहले ही ओवर में दीपक चाहर ने आउट किया। इसके बाद मनीष पांडे (29) और डेविड वॉर्नर (28) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। मनीष को शार्दुल ठाकुर और वॉर्नर को पीयूष चावला ने आउट किया। केन विलियम्सन 9 रन ही बना सके। उन्हें अंबाती रायडू और एमएस धोनी ने रनआउट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button