कोरोना के किसी भी लक्षण को हल्के में न ले, तत्काल करायें जांच व इलाज – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

कोरोना के किसी भी लक्षण को हल्के में न ले, तत्काल करायें जांच व इलाज

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़, 12 अक्टूबर 2020/ एक 46 वर्ष का व्यक्ति जिसे उसके परिजनों के अनुसार पहले से ही उच्च रक्तचाप और मधुमेह की बीमारी से ग्रसित था और उसे लगभग 2 वर्ष पूर्व टीबी की बीमारी भी हुई थी परंतु दवाई का कोर्स पूर्ण करने के पश्चात यह बीमारी ठीक हो गई थी। वर्तमान में दिनांक 2.10.2020 को उसे खांसी की शिकायत हुई जिसे मृतक एवं उसके परिवार वालों द्वारा पुरानी टीबी बीमारी की पुन: वापस आ जाने की शंका जताई परंतु दो दिन से खांसी में लगातार बढ़ोत्तरी होने के कारण उसे दिनांक 5.10.2020 को रायगढ़ जिला चिकित्सालय सह मेडिकल कालेज लाया गया, जहां पर उसका एन्टीजन टेस्ट किया गया, जिसमें उसे पॉजीटिव पाया गया। तत्पश्चात उसे एमसीएच डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती किया गया और आवश्यकता अनुसार उपचार किया गया परंतु दिनांक 6.10.2020 को उसकी दुखद मृत्यु की सूचना मिली।
सावधानी-कोरोना संबंधित किसी भी लक्षण को हल्के में न लें। लक्षण उत्पन्न होने के चौबीस घंटे के भीतर परीक्षण करवाकर इलाज प्रारंभ कर दें। आपकी सतर्कता और गंभीरता आपके स्वास्थ्य सुरक्षा के लिये अत्यंत आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button