केंद्र सरकार की खास योजना, पति-पत्नी को हर माह मिलेंगे 10,000 रुपए, देखिए पूरी प्रक्रिया – RGH NEWS
देश

केंद्र सरकार की खास योजना, पति-पत्नी को हर माह मिलेंगे 10,000 रुपए, देखिए पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली। मोदी सरकार की खास योजना के तहत पति-पत्नी दोनों को फायदा हो सकता है। इस स्कीम में दोनों अलग-अलग निवेश करते हैं तो 10 हजार रुपये महीना मिल सकता है। अभी इस सरकार अटल पेंशन योजना के तहत 60 साल के बाद 1000 से 5000 रुपये महीना पेंशन की गारंटी देती है। सरकार की इस स्कीम में 40 साल तक की उम्र तक का व्यक्ति आवेदन कर सकता है।

योजना के तहत अकाउंट में हर महीने एक तय योगदान करने पर रिटायरमेंट के बाद 1 हजार रुपये से 5 हजार रुपये मंथली तक की पेंशन मिलेगी। सरकार हर 6 महीने में सिर्फ 1239 रुपए निवेश करने पर 60 साल की उम्र के बाद आजीवन 5000 रुपये महीना यानी 60,000 रुपये सालाना पेंशन की गारंटी सरकार दे रही है।

 

मौजूदा नियमों के अनुसार अगर 18 साल की उम्र में योजना से अधिकतम 5 हजार रुपये मंथली पेंशन के लिए जुड़ते हैं तो आपको हर महीने 210 रुपये देने होंगे। अगर यही पैसा हर तीन महीने में देते हैं तो 626 रुपये और छह महीने में देने पर 1,239 रुपये देने होंगे। महीने में 1,000 रुपये पेंशन पाने के लिए अगर 18 साल की उम्र में निवेश करते हैं तो मासिक 42 रुपये देने होंगे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button