Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) वितरण का किया शुभारंभ – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) वितरण का किया शुभारंभ

Chhatisgarh News:   महासमुंद 15 जुलाई 2026

तेन्दूपत्ता संग्राहकों का लंबे समय से प्रतीक्षित बोनस का इंतजार अब खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा 03 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय सहकारिता सप्ताह के दौरान इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित कृषि मण्डपम (ऑडिटोरियम) रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023 के तेन्दूपत्ता संग्राहकों को प्रोत्साहन पारिश्रमिक (बोनस) वितरण का शुभारंभ किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री केदार कश्यप, सहकारिता, परिवहन एवं वन मंत्री, के मार्गदर्शन से महासमुन्द जिला के तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023 के अधिक बोनस राशि प्राप्त करने वाले 02 संग्राहक एवं तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 के अधिक संग्रहण पारिश्रमिक राशि प्राप्त करने वाले 02 संग्राहकों को सम्मानित किया गया एवं उनके बैंक खाता में राशि भुगतान के संबंध में प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया।
जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित के प्रबंध संचालक ने बताया कि जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित महासमुन्द सीजन 2023 के सम्पूर्ण विक्रय उपरांत लाभ पर रहे 65 प्राथमिक लघु वनोपज समितियों के 680 फड़ों के आश्रित ग्रामों के कुल 76,650 संग्राहक परिवारों को 12.40 करोड का बोनस राशि का भुगतान आॅनलाईन साॅफ्टवेयर के माध्यम से उनके बैंक खातों में प्राप्त होगा। 14 जुलाई 2026 की स्थिति में 3.28 करोड़ की राशि संग्राहकों के बैंक खाता में हस्तांतरित की गई है । शेष पात्र संग्राहकों के बैंक खाता में बोनस की राशि हस्तांतरण की कार्यवाही किया जा रहा है। संग्राहकों द्वारा सीजन 2023 में तोड़े गये तेन्दूपत्ता मात्रा के आधार पर उनको बोनस राशि का भुगतान हेतु आॅनलाईन साॅफ्टवेयर में उनके नाम के सम्मुख बोनस राशि की प्रविष्टि की जा रही है। साथ ही 2023 के जिन संग्राहकों का नाम साॅफ्टवेयर में नही है, उनका नाम, बैंक एवं आधार सहित जोड़ने की प्रक्रिया भी प्रगति पर है। इससे 2023 के सभी संग्राहकों को उनके बैंक खाता से बोनस राशि प्राप्त हो सकेगी। यह सुनिश्चित किया जा रहा है, कि सीजन 2023 के सभी संग्राहकों को बोनस की राशि प्राप्त हो। सभी समितियों को निर्देशित किया गया है, कि वे पात्र सभी संग्राहकों की सूची को पुनः जांच कर आवश्यक सुधार शीघ्र करें ।
उन्होंने बताया कि तेन्दूपत्ता संग्रहण सीजन 2026 के 81,597 संग्राहक परिवारों को संग्रहण पारिश्रमिक 41.52 करोड़ रूपये के साथ ही वर्ष 2023 के 76,650 संग्राहक परिवार को बोनस राशि 12.40 करोड़ रूपये का भुगतान हो रहा है, जिसकी योग राशि 53.92 करोड़ है। इससे उनके दैनिक जीवन यापन, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और आवश्यक कार्यों में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगा।

Related Articles

Back to top button