बिजनेस

Stock Market Dussehra Holiday 2026: आज 20 अक्टूबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, BSE और NSE में दशहरा कि छुट्टी

Stock Market Dussehra Holiday 2026:मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 यानि आज देशभर में दशहरा (विजयादशमी) के इस पावन मौके पर भारतीय शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होगा. त्योहार की वजह से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में  आज पूरे दिन छुट्टी रहेगी.

share market news

Read More: Rashifal: आज इन राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, धन और नौकरी में मिल सकते हैं शुभ संकेत, पढ़े 20 अक्टूबर का राशिफल

इसके बावजूद सर्राफा बाजार में इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) भी 20अक्टूबर यानि आज मंगलवार को सोने-चांदी के नए रेट जारी नहीं करेगा. यदि आप आज ट्रेडिंग या बाजार से जुड़ा कोई कार्य करने की सोच रहे थे, तो जान लीजिए कि आज बाजार, कमोडिटी और बैंकों का क्या शेड्यूल रहेगा.

शेयर बाजार, MCX और सोने-चांदी के रेट की स्थिति

इक्‍विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी मार्केट और SLB (सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग) सेगमेंट मंगलवार 20अक्टूबर यानि आज पूरी तरह बंद रहेंगे. बाजार में सामान्य कारोबार बुधवार यानि कल 21 अक्टूबर से पुनः प्रारंभ होगा. वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह के सत्र में ट्रेडिंग बंद रहेगी. हालांकि, शाम के सत्र में कमोडिटी मार्केट में ट्रेडिंग शुरू होगी. दशहरा की छुट्टी के कारण आज IBJA सोने और चांदी के आधिकारिक बेंचमार्क रेट जारी नहीं करेगा.

2026 में शेयर बाजार की अगली 3 छुट्टियां किन -किन?तिथियों में रहेगी.

दशहरा के बाद साल 2026 में शेयर बाजार में 3 और आधिकारिक छुट्टियां होंगी:

  • 10 नवंबर (मंगलवार): दिवाली-बलिप्रतिपदा
  • 24 नवंबर (मंगलवार): गुरु नानक जयंती
  • 25 दिसंबर (शुक्रवार): क्रिसमस

आपको बता दें क‍ि दिवाली लक्ष्मी पूजन के खास अवसर पर रविवार, 8 नवंबर 2026 को शेयर बाजार में 1 घंटे का विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र आयोजित किया जाएगा.

Read More: IRFC Dividend: IRFC के शेयरहोल्डरों को मिलने जा रहा डिविडेंड, जानें कब आएंगे पैसे?

स्कूल-कॉलेज और बैंक भी हैं बंद

Chhattisgarh Holiday News

20 अक्टूबर मंगलवार यानि आज विजयादशमी के त्यौहार के उपलक्ष्य में केवल शेयर बाजार ही नहीं, बल्कि देश के लगभग सभी राज्यों में स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक भी बंद रहेंगे.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button