धर्म

Vijayadashami 2026: आज मनाया जाएगा दशहरा पर्व ! जानिए रावण दहन का शुभ मुहुर्त और विजयादशमी का महत्व

Vijayadashami 2026:  मंगलवार 20 अक्टूबर 2026 यानि आज दशहरा मनाया जा रहा है. बता दें कि आश्विन माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है. क्योंकि इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध किया था . शारदीय नवरात्रि के दौरान अलग -अलग स्थानों पर रामलीला का आयोजन किया जाता है. इसके बाद दशहरा के अवसर पर रावण दहन किया जाता है.  तो चलिए रावण दहन का समय क्या है. और महत्व को जानते है।

Read More: IRFC Dividend: IRFC के शेयरहोल्डरों को मिलने जा रहा डिविडेंड, जानें कब आएंगे पैसे?

रावण दहन का समय

दशहरा पर्व के अवसर पर रावण दहन शाम को प्रदोष काल में करना सबसे अच्छा होता है. आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि का प्रारंभ 20 अक्टूबर 2026 दिन मंगलवार यानि आज 12 बजकर 50 मिनट पर हो रहा है. इसका समापन अगले दिन 21 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर होगा. प्रदोष काल को महत्व देते हुए दशहरा 20 अक्टूबर को है. आज रावण दहन के लिए प्रदोष काल शाम को 5 बजकर 47 मिनट से लेकर 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगा. इस दौरान रावण दहन कर सकते हैं.

रावण दहन का शुभ मुहर्त 

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि, इस वर्ष रावण दहन के लिए शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 47 मिनट से लेकर 6 बजकर 12 मिनट तक रहेगा. इस दौरान 25 मिनट के अंदर रावण दहन किया जाएगा. आज विजय मुहूर्त दोपहर को 1 बजकर 17 मिनट से लेकर 2 बजकर 3 मिनट तक रहेगा. प्रदोष काल का संबंध सूर्यास्त से होता है. ऐसे में अलग-अलग स्थान पर सूर्यास्त के समय में अंतर होने से रावण दहन के समय में परिवर्तन हो सकता है.

Read More: Raigarh News : “वोट बचाओ देश बचाओ” अभियान में रामकुमार यादव व नोबेल वर्मा रायगढ़ जिला कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्त

विजयादशमी का महत्व

दशहरा का दिन बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया और लंका पर विजय हासिल की. इसी कारण इसे विजयादशमी के नाम से जानते हैं. विजयादशमी पर्व पर रावण दहन और शस्त्र पूजा का विधान है. विजयादशमी पर मां दुर्गा और भगवान श्रीराम की पूजा की जाती है. इस दिन पूजा-अर्चना करने से जीवन से दुख दूर होते हैं. इसके साथ ही अपराजिता पूजा और शमी वृक्ष की पूजा का विधान है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button