इस्तीफा देने के साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया नई पार्टी के नाम का ऐलान – RGH NEWS
देश

इस्तीफा देने के साथ ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया नई पार्टी के नाम का ऐलान

चंडीगढ़: लंबे सियासी बवाल के बाद आखिरकार पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी नई पार्टी का भी ऐलान कर दिया है। सीएम अमरिंदर सिंह ने अपनी पार्टी का नाम ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ रखा है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने बीते दिनों बड़ा सियासी फेरबदल करते हुए कैप्टन को पंजाब की कुर्सी से हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब की कमान सौंप दी थी, जिसके बाद से पार्टी नेताओं से वे नाराज चल रहे थे।

गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मतभेद के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले कैप्टन अमरिदंर सिंह ने पिछले महीने अपने अगले दांव पर से सस्पेंस हटाते कहा था कि वह जल्द ही अपनी नई पार्टी बनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह संकेत भी दिया कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ-साथ अकाली से अलग हुए समान विचार वाले गुटों से गठबंधन करेंगे। हालांकि, अमरिंदर ने साफ किया कि भाजपा से गठबंधन कृषि कानूनों के मुद्दे के संतोषजनक समाधान पर निर्भर करेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button