Raigarh news: लंबित पेंशन के हक की लड़ाई में जनसहयोग की अपील — शाखा यादव – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh news: लंबित पेंशन के हक की लड़ाई में जनसहयोग की अपील — शाखा यादव

Raigarh news जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के अध्यक्ष शाखा यादव ने सामाजिक सुरक्षा सहायता राशि के अंतर्गत मिलने वाली निराश्रित, वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन का पिछले 8–9 महीनों से भुगतान नहीं होने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हजारों जरूरतमंद हितग्राही अपने वैधानिक अधिकार से वंचित हैं। इस गंभीर समस्या के निराकरण हेतु अनेकों बार प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है परन्तु सिर्फ कोरा आश्वासन के अलावा निराकरण की दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं किया गया और आज पर्यन्त हितग्राही लंबित पेंशन से वंचित हैं ।

इसी मुद्दे को लेकर अब कांग्रेस पार्टी जनहित में लंबित पेंशन का तत्काल भुगतान कराने की मांग को लेकर 15 जुलाई (बुधवार) प्रातः 11:00 बजे जिला कांग्रेस भवन से रायगढ़ विधायक एवं प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के रायगढ़ स्थित निवास-कार्यालय पर प्रदर्शन कर हितग्राहियों के आवेदन जमा करवाये जायेंगे।

 

read more Cricketer collapses in peach: क्रिकेट मैच के दौरान बड़ा हादसा, ओवर पूरा करते ही अचानक क्रीज पर गिरा क्रिकेटर, हॉस्पिटल ले जाते समय तोड़ा दम

 

 

Raigarh newsजिला कांग्रेस अध्यक्ष शाखा यादव ने समस्त कांग्रेसजनों, पेंशन हितग्राहियों तथा आम नागरिकों से आग्रह किया है कि जिन निराश्रित, वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग हितग्राहियों को पिछले 8–9 महीनों से पेंशन नहीं मिली है, उन्हें साथ लेकर अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल हों, ताकि पेंशन वंचितों की आवाज़ को मजबूती मिले और सरकार लंबित पेंशन का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के लिए बाध्य हो।

Related Articles

Back to top button