आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध मुहिम जारीः20 लीटर महुआ शराब के साथ शेखर बेहरा गिरफ्तार – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध मुहिम जारीः20 लीटर महुआ शराब के साथ शेखर बेहरा गिरफ्तार

आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध मुहिम जारीः20 लीटर महुआ शराब के साथ शेखर बेहरा गिरफ्तार

माननीय कलेक्टर श्री भीम सिंह के मार्गदर्शन में एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री प्रकाश पाल के निर्देश पर अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्यवाही जारी है..

आज दिनांक 22-1- 2022 को आबकारी उड़नदस्ता एवं घरघोड़ा प्रभारी श्री रंजीत गुप्ता को गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अरइमुड़ा निवासी शेखर बेहरा अपने घर से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहा है.. मुखबिर की सूचना की विश्वसनीयता पर आबकारी टीम द्वारा शेखर बेहरा के घर दबिश दी गई.. घर की तलाशी में 20 लीटर महुआ शराब जप्त की गई तथा भारी मात्रा में महुआ लाहन नष्ट किया गया..आरोपी कोआबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) 34(2) एवं 59( क) के तहत गैर जमानती अपराध करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।।
उक्त कार्यवाही उड़नदस्ता एवं घरघोड़ा प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई..हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक सुंदर लाल प्रधान, रघुनाथ पैकरा प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक कन्हैया साहू निर्मल साव अजय कशेर धर्मेंद्र साहू एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का एवं सरोज कँवर शामिल रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button