एक ही रात में टूटे 3 दुकानों के ताले – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

एक ही रात में टूटे 3 दुकानों के ताले

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में चोरों ने एक ही रात में तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी कर ली। अंदर रखा नकद, सामान चोर ले उड़े हैं। एक ज्वेलरी शॉप में तो चोर तीसरी बार घुसे थे। यहां सो चोरों ने वहां लगा CCTV का DVR भी पार कर दिया है। पूरे घटना के बाद अब व्यापारियों में भारी नाराजगी है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को बिलासपुर शिवरीनारायण मुख्य मार्ग पर स्थित विश्राम गृह पामगढ़ के पास की दुकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। रात को दुकानदार दुकान बंद करके चले गए थे। इसके बाद ही चोर रात को यहां घुसे थे।

पूर्णिमा ज्वेलर्स के सामने की दुकान संतोष जनरल स्टोर में भी चोरों ने चोरी की है। यहां चोरों ने जनरल स्टोर का सामान और कुछ नगद उड़ा दिया है। इसी दुकान से लगे हुए कविता टेलर्स की दुकान पर भी चोरों ने हाथ साफ किया है। इसके अलावा चोर कपड़े दुकान में भी घुसे थे। मगर चोर उस दुकान का ताला ही नहीं तोड़ सके।

सुबह मिली जानकारी

इस मामले का पता दुकानदारों को तब चल पाया। जब आस-पास के दुकानदारों ने सुबह अपनी दुकाने खोली। उन्होंने देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। लेकिन दुकान का शटर बंद है। इसके बाद ही उन्होंने इस बात की जानकारी दुकान मालिकों को दी। साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई थी।

मामले में जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर एसके शर्मा का कहना है कि अभी तक चोरी का आंकलन नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि आस-पास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button