14 साल की लड़की से रेप,बहला फुसलाकर पहले ओडिशा ले गया, फिर शादी का वादा कर युवक ने किया दुष्कर्म

छत्तीसगढ़ के जशपुर में 13 साल की लड़की से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक उसे बहला फुसलाकर पहले अपने साथ ओडिशा ले गया था। इसके बाद उसने वहां जाकर उससे वादा किया कि मैं तुमसे शादी करूंगा और फिर उसके साथ रेप करता रहा। परिजनों की शिकायत के बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बागबहरा थाना क्षेत्र का है।
लड़की के परिजनों ने 07 जनवरी को थाने में शिकायत की थी कि लड़की 06 जनवरी से गायब है। उन्होंने पुलिस को बताया कि किसी ने उसका अपहरण कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू की थी।
इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि लड़की ओडिशा के संबलपुर में है। पुलिस को आरोपी युवक चेत कुमार चौहान के बारे में भी पता चला। बाद में पुलिस ने जब मौके पर दबिश दी तो चेत कुमार भी लड़की के साथ मिला। जिसके बाद पुलिस ने पहले लड़की को उसके कब्जे से छुड़ा लिया औऱ फिर उसे जशपुर लेकर आई है।
पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि 06 जनवरी को चेत कुमार उसके पास आया था। पहले उसने उसे बहलाया फुसलाया था और उसे ओडिशा ले गया था। वहां जाकर चेत कुमार ने उसे शादी का वादा कर दिया और उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता के इस बयान के बाद पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी है।


