रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
अमृत मिशन के अधूरे कार्य को जल्द से जल्द पूरा करे ठेकेदार*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी वार्ड नंबर 30 बाजीराव पारा मैं अमृत मिशन पाइप लाइन कनेक्शन के लिए खोदा गया गड्ढा को केवल मिट्टी फीलिंग कर कर छोड़ दिया गया है जो कि आज पर्याप्त 2 महीने बीत जाने के बाद भी जैसे कि वैसे ही है अभी तक टेस्टिंग नहीं किया गया है जिसकी वजह से वहां मोहल्ले के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है कल दो बच्चे भी वहां रात में गड्ढे में गिर गए जिससे उनको काफी चोट आई यह सब को देखते हुए कांग्रेस नेता बिज्जू ठाकुर एवं वसीम खान ने नगर निगम की महापौर जानकी काटजू एवम आयुक्त नगर पालिक निगम से की ज्ञापन सौंपकर अमृत मिशन के ठेकेदार अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की आदेशित करने को कहा



