Ujjain-Badnawar Road Accident: भीषण सड़क हादसा, ट्रॉले ने वैन को मारी टक्कर; 6 श्रद्धालुओं की मौत

Ujjain-Badnawar Road Accident: मध्यप्रदेश के उज्जैन-बदनावर फोरलेन पर सड़क हादसे में मौके पर छह युवकों की मौत हो गई है। गुजरात पासिंग मारुति ईको वैन क्रमांक (GJ-17 CA-6134) सवार युवक वडोदरा जा रहे थे। सामने रॉन्ग साइड से ट्राला क्रमांक (GJ-39 DB-9248) उज्जैन की ओर आ रहा था। ग्राम पंचकवासा के पास ट्रॉले ने ईको वैन को जोरदार टक्कर मारी।
हादसे में मौके पर ही ईको वैन में सवार छह युवकों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ईको वैन के परखच्चे उड़ गए। घटना दोपहर करीब 1 बजे के आसपास की बताई जा रही है। वैन सवार सभी युवक उज्जैन से महाकाल के दर्शन कर लौट रहे थे।
read more Bank Holidays This Week: 10 से 16 अगस्त के बीच 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट
ग्राइंडर से काटकर वैन से शवों को बाहर निकाला
घटना की जानकारी मिलते ही बदनावर थाना टीआई अमित सिंह कुशवाह और तहसीलदार सुरेश नागर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से वैन में फंसे शवों को बाहर निकाला गया। वहीं, जबकि दो शवों को वैन का कुछ हिस्सा ग्राइंडर से काटकर निकाला गया।
यह भी पढ़ें: Visa Free Countries for Indians: विदेश यात्रा का प्लान बना रहे हैं? इन 25 देशों के लिए भारत की VISA फ्रीएंट्री
ट्रॉले में लोहे का सामान, ड्राईवर मौके से फरार
पुलिस ने ट्रॉले की जांच की तो उसमें लोहे का सामान लदा था। हादसे के बाद ट्रॉले का ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रियंका मिमरोद भी मौके पर पहुंचीं।
पुलिस ने संपर्क कर परिजनों को दी मौत की सूचना
Ujjain-Badnawar Road Accidentमृतकों के पास से मिले दस्तावेज के आधार पर पुलिस ने उनके परिजनों से संपर्क किया है। पंचनामा बनाकर सभी शवों को बदनावर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। परिजनों के शिनाख्त करने के बाद उनका पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।



