Visa Free Countries for Indians: विदेश यात्रा का प्लान बना रहे हैं? इन 25 देशों के लिए भारत की VISA फ्रीएंट्री – RGH NEWS
बिजनेस

Visa Free Countries for Indians: विदेश यात्रा का प्लान बना रहे हैं? इन 25 देशों के लिए भारत की VISA फ्रीएंट्री

Visa Free Countries for Indians: विदेश यात्रा की योजना बना रहे भारतीयों के लिए अच्छी खबर है. विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, भारतीय पासपोर्ट धारक अब 25 देशों में बिना वीज़ा (Visa-Free) प्रवेश कर सकते हैं. इनमें एशिया, अफ्रीका, कैरेबियन और यूरोप के कई देश शामिल हैं. हालांकि, कुछ देशों में वीज़ा-मुक्त प्रवेश के लिए निर्धारित अवधि या विशेष शर्तें लागू हैं

 

 

read more Bank of Baroda Vacancy 2026: Bank of Baroda में इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

 

इन देशों में मिलेगा Visa-Free Entry

 

भारतीय नागरिक अंगोला (30 दिन), बारबाडोस (90 दिन), बेलारूस (30 दिन, शर्तों के साथ), भूटान (कोई समय सीमा नहीं), डोमिनिका (180 दिन), कुक आइलैंड्स (31 दिन), ग्रेनेडा (90 दिन), हैती (90 दिन), जमैका (30 दिन), कजाकिस्तान (14 दिन), किर्गिस्तान (7 दिन, वैध US/UK/Schengen वीज़ा के साथ), मलेशिया (30 दिन, 31 दिसंबर 2026 तक), मालदीव (90 दिन), मोंटसेराट (180 दिन), नेपाल (कोई समय सीमा नहीं), नीयू आइलैंड (30 दिन), रवांडा (30 दिन), सेंट लूसिया (6 सप्ताह), सेंट विंसेंट एंड द ग्रेनेडाइंस (30 दिन), सेनेगल (90 दिन), सेशेल्स (90 दिन, STA आवश्यक), थाईलैंड (60 दिन) और त्रिनिदाद एवं टोबैगो (90 दिन) में बिना वीज़ा यात्रा कर सकते हैं.

 

कुछ देशों में लागू हैं विशेष शर्तें

 

कुछ देशों में वीज़ा-मुक्त प्रवेश खास नियमों के साथ उपलब्ध है. उदाहरण के लिए:

डोमिनिकन रिपब्लिक में प्रवेश केवल उन भारतीयों को मिलेगा जिनके पास अमेरिका, यूरोपीय संघ, ब्रिटेन या कनाडा का वैध वीज़ा हो.

फिलीपींस में 14 या 30 दिन का वीज़ा-मुक्त प्रवेश निर्धारित शर्तों के अनुसार मिलेगा.

सेशेल्स में वीज़ा की आवश्यकता नहीं है, लेकिन Travel Authorization (STA) लेना अनिवार्य है.

बेलारूस और किर्गिस्तान में भी निर्धारित शर्तों का पालन करना होगा.

 

यात्रा से पहले नियम जरूर जांचें

 

 

Visa Free Countries for Indiansहालांकि इन देशों में भारतीय नागरिकों को वीज़ा-मुक्त प्रवेश की सुविधा मिलती है, लेकिन यात्रा से पहले संबंधित देश के प्रवेश नियम, पासपोर्ट की वैधता, वापसी टिकट, होटल बुकिंग और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी अवश्य जांच लें. अलग-अलग देशों के नियम समय-समय पर बदल सकते हैं

Related Articles

Back to top button