Gold price outlook: सोना और चांदी की कीमतें थम नई रही तेजी, अगले हफ्ते भी बढ़ सकते है दाम, जानें कितना पहुंचेगा भाव – RGH NEWS
बिजनेस

Gold price outlook: सोना और चांदी की कीमतें थम नई रही तेजी, अगले हफ्ते भी बढ़ सकते है दाम, जानें कितना पहुंचेगा भाव

Gold price outlook सोने और चांदी की कीमतों में अगले हफ्ते भी तेजी जारी रहने की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स ने बताया कि प्रमुख देशों के महंगाई के आंकड़े और पश्चिम एशिया में तनाव खत्म करने की कोशिशों पर सर्राफा बाजार की नजर रहेगी। एक्सपर्ट्स ने कहा कि इंवेस्टर्स अमेरिका, जर्मनी, जापान और भारत के महंगाई के आंकड़ों पर नजर रखेंगे। इसके अलावा चीन के आने वाले आर्थिक आंकड़े भी सोने और चांदी के लिए काफी अहम साबित होंगे।

 

Read more FMCG products: साबुन-तेल-बिस्किट, सब होगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर तिमाही में बढ़ाएंगी कीमतें

छोटी अवधि में 2.80 लाख रुपये तक पहुंच सकती है चांदी की कीमत

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी और करेंसी रिसर्च के सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट प्रणव मेर ने कहा कि सोने और चांदी का आउटलुक पॉजिटिव दिख रहा है। उम्मीद है कि छोटी अवधि में सोना 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2.80 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर की ओर बढ़ सकती है।”

 

बीते हफ्ते MCX पर सोना 6 प्रतिशत और चांदी 7 प्रतिशत हुआ महंगा

घरेलू बाजार में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर की डिलिवरी वाला सोना इस हफ्ते ₹8,444 या लगभग 6 प्रतिशत चढ़कर 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसके अलावा, सितंबर डिलिवरी वाली चांदी की वायदा कीमत 14,268 रुपये या लगभग 7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2.31 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

 

Advertisement

डॉलर कमजोर होने से सोने और चांदी में नई खरीदारी को मिला सपोर्ट

एलकेपी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी ने कहा, ”इस हफ्ते सोने में जोरदार तेजी देखी गई और ये लगभग 6 प्रतिशत चढ़ गया। अमेरिका में रोजगार के उम्मीद से कमजोर आंकड़ों ने अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को फिर से जगा दिया है।” उन्होंने आगे कहा कि डॉलर के कमजोर होने से भी सोने और चांदी में नई खरीदारी को बढ़ावा मिला, जिससे सोना हाल के महीनों में अपनी सबसे मजबूत साप्ताहिक बढ़त दर्ज करने में सफल रहा।

 

दिल्ली के सर्राफा बाजार में 1.54 लाख पर पहुंचा सोने का भाव

Gold price outlookशुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 200 रुपये की मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली। हालांकि, इस मामूली बढ़ोतरी के बाद दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतें 1,54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं दूसरी ओर, चांदी की कीमतें बिना किसी बदलाव के 2,34,800 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

Related Articles

Back to top button