MRF के शेयरों ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक शेयर का भाव 1 लाख रुपये के पार पहुंचा…
MRF Share Price:आज टायर कंपनी एमआरएफ (MRF) का शेयर खबरों में है. कंपनी के शेयर मंगलवार को 1 लाख रुपए के पार पहुंच गया है. 21 फरवरी 2012 को पहली बार 10,000 रुपए के स्तर को पार करने के समय से स्टॉक अब 900 फीसदी बढ़ गया है. MRF शेयर 13 जून 2023 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 1,00,038.70 रुपए पर पहुंच गया. इसी समय बीएसई सेंसेक्स पर यह 1.15 फीसदी बढ़कर 100079.10 के स्तर पर था. कंपनी का मार्केट कैप 42,444.98 करोड़ रुपए हो गया है.
टायर बनाने वाली कंपनी एमआरएफ का मुनाफा जनवरी से मार्च तिमाही में पिछले साल के मुकाबले 86 फीसदी बढ़ा था. वहीं इनकम में 10 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी. इसके साथ ही कंपनी ने 169 रुपए के डिविडेंड का भी एलान किया था. इसके साथ ही कारोबारी साल 2023 के लिए कुल डिविडेंड 175 रुपए हो गया. इसके बाद इसके शेयर में तेजी देखने को मिली थी और इसने पहली बार 1 लाख रुपए का आंकड़ा छू लिया था.
साल | मुनाफा | शेयर का भाव |
2009 | 251 करोड़ रुपए | 2200 रुपए प्रति शेयर |
2011 | 619 करोड़ रुपए | 6300 रुपए प्रति शेयर |
2014 | 908 करोड़ रुपए | 21000 रुपए प्रति शेयर |
2016 | 2509 करोड़ रुपए | 33800 रुपए प्रति शेयर |
2018 | 1132 करोड़ रुपए | 74000 रुपए प्रति शेयर |
2020 | 1423 करोड़ रुपए | 95000 रुपए प्रति शेयर |
2023 | 769 करोड़ रुपए | 100000 रुपए प्रति शेयर |