Raigarh News: रायबरेली में राहुल गांधी के पक्ष में उमेश पटेल ने बांधा समां

Raigarh News रायगढ़: कांग्रेस ने रायबरेली की हाई प्रोफाइल सीट को जीतने के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल को स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में उतारा है। उमेश पटेल जो कि कई चुनावों का अनुभव रखते हैं और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। वे पिछले कुछ दिनों से रायबरेली में राहुल गांधी की जीत सुनिश्चित करने के लिए छोटे-छोटे गांव और कस्बों में धुआंधार जनसभाएं कर इंडिया गठबंधन और कांग्रेस की जीत के मायने बताते हुए राहुल गांधी को समर्थन देने का आव्हान कर रहे हैं।

Raigarh News उमेश पटेल की लोकप्रियता और उनके संवाद क्षमता को देखते हुए लोग उन्हें सुन रहे हैं और उनकी बातों को समझ भी रहे हैं जिससे रायबरेली में कांग्रेस की स्थिति मजबूत होती दिख रही है। यूथ आइकॉन उमेश पटेल के अनोखे चुनावी कैंपेन से जहां कांग्रेस के हौसले बुलंद हैं वहीं विपक्षियों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं उनके प्रभावी अंदाज और अनुभव का फायदा उठाते हुए कांग्रेस पार्टी उम्मीद कर रही है कि वे रायबरेली की सीट को अपने पक्ष में कर सकेंगे।



