Stocks To Watch Today: आज इन 8 शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर, बाजार में पैसा लगाने से पहले देखें लिस्ट

Stocks To Watch Today अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो आपको आज निवेश करने से पहले इन शेयरों के हलचल पर नजर रखनी चाहिए. जानिये आज किन शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी रहेगी.
आज शुक्रवार को बाजार खुलेगा तो कुछ शेयर ऐसे होंगे, जिनमें हलचल ज्यादा दिख सकती है. हलचल का मतलब ये नहीं कि वो चढ़ेंगे ही, बल्कि ये कि उनसे जुड़ी कोई बड़ी खबर आई है. इसलिए उन पर नजर रखना जरूरी है.
Read more Gandhipa Sankashti Chaturthi: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल
Mahanadi Coalfields – आज लिस्टिंग है
ये Coal India की कंपनी, कोयला निकालती है.
क्यों नजर रखनी है?: इसका IPO आया था, 129-136 रुपये के भाव पर. आज पहली बार शेयर बाजार में लिस्ट होगा. IPO 1.5 गुना भरा था, बड़े निवेशकों ने 4.85 गुना लगाया था.
पिछले दिनों कैसा रहा? : अभी शेयर बाजार में आया ही नहीं है, इसलिए परफॉर्मेंस आज से ही पता चलेगी. जैसे कोई नई दुकान खुलती है, पहले दिन भीड़ ज्यादा होती है.
Siemens Energy – नतीजे सुपरहिट
ये कंपनी बिजली बनाने के उपकरण, पावर प्लांट का सामान बनाती है.
क्यों नजर रखनी है? : कंपनी का मुनाफा 82% बढ़कर 653 करोड़ रुपये हो गया है और कमाई 30.5% बढ़कर 3,453 करोड़.
पिछले दिनों कैसा रहा? : गुरुवार को शेयर 5% तक चढ़कर 3,123 रुपये पर पहुंचा. पिछले 1 हफ्ते में लगातार तेजी में है. आसान भाषा में इसे समझें तो कंप7नी की दुकान अच्छी चल रही है, मुनाफा दोगुना हो गया, तो लोग शेयर खरीदना चाह रहे हैं.
LG Electronics India – मालिक हिस्सा बेच रहा है
ये कंपनी TV, फ्रिज, AC, वॉशिंग मशीन बनाती है.
क्यों नजर रखनी है?: इसकी कोरियन मालिक कंपनी 2% हिस्सा बेच रही है, 2,320 करोड़ रुपये की डील है. भाव 1,709 रुपये रखा है, जो बाजार भाव से 6% सस्ता है.
पिछले दिनों कैसा रहा? : गुरुवार को शेयर 3% गिरकर 1,761 रुपये पर आ गया. जब बड़ी मात्रा में माल बिकता है तो दाम पर दबाव आता है. जैसे कोई दुकानदार अपना थोड़ा माल सस्ते में बेच दे, तो बाकी लोगों को भी लगता है भाव गिरेगा.
Schaeffler India – बड़ा हिस्सा बिक रहा है
ये गाड़ियों और मशीनों के बेयरिंग / पार्ट्स बनाती है.
क्यों नजर रखनी है? : जर्मन मालिक कंपनी 6% हिस्सा बेच रही है, 3188 करोड़ रुपये की डील है. गुरुवार को ही 6.5% हिस्सा 3,543 करोड़ रुपये में बिका है.
पिछले दिनों कैसा रहा? : खबर के बाद शेयर पर दबाव था, लेकिन डील पूरी होने से अब थोड़ी क्लैरिटी आई है.
Exide Industries – बेटरी वाली कंपनी, बेटे में पैसा लगाया
ये कंपनी गाड़ियों की बैटरी बनाती है.
क्यों नजर रखनी है? : कंपनी ने अपनी ही दूसरी कंपनी Exide Energy Solutions में 250 करोड़ रुपये और डाले हैं. ये कंपनी EV बैटरी बनाती है.
पिछले दिनों कैसा रहा?: शेयर पिछले कुछ दिनों से साइडवेज है, बड़ी तेजी नहीं आई. लेकिन निवेशक EV वाले प्लान पर नजर रख रहे हैं.
Urban Company – अब AC भी बेचेगी
ये घर पर प्लंबर, ब्यूटीशियन, AC सर्विस भेजने वाली ऐप है.
क्यों नजर रखनी है? : कंपनी ने अब खुद के AC लॉन्च कर दिए हैं – Native Ultra और Native Ultra Air.
पिछले दिनों कैसा रहा? : शेयर में खबर के बाद हलचल की उम्मीद है. कंपनी अब सिर्फ सर्विस नहीं, प्रोडक्ट भी बेचेगी.
Ashiana Housing – चेन्नई में जमीन खरीदी
ये कंपनी घर / फ्लैट बनाती है.
क्यों नजर रखनी है? : इसकी JV कंपनी ने चेन्नई में 9.57 एकड़ जमीन खरीदी है. वहां 1,100 करोड़ रुपये के फ्लैट बिकने का अनुमान है.
पिछले दिनों कैसा रहा? : रियल एस्टेट शेयरों में पिछले हफ्ते ठीक-ठाक तेजी रही.
Zydus Lifesciences – अमेरिका से झटका
ये कंपनी दवाइयां बनाती है.
Stocks To Watch Todayक्यों नजर रखनी है? : इसकी दवा Saroglitazar के लिए अमेरिका के FDA ने Complete Response Letter भेजा है. मतलब अभी मंजूरी नहीं मिली, और सवाल पूछे हैं.
पिछले दिनों कैसा रहा? : फार्मा शेयरों में तेजी थी, लेकिन इस खबर से Zydus पर दबाव आ सकता है.
और 2 छोटे शेयर जो चर्चा में हैं:
ABS Marine: ONGC से 12
0 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है.
The Leela: अंडमान में 160 कमरे वाला 2 नए होटल खोलेंगे.