धर्म

Gandhipa Sankashti Chaturthi: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Gandhipa Sankashti Chaturthi आज 27 नवंबर 2026, शुक्रवार को गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है. यह दिन भगवान गणेश के गणाधिप स्वरूप की पूजा के लिए बेहद खास माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से गणेश जी की पूजा और व्रत करने से जीवन के संकट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं. संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत का पारण किया जाता है.

 

 

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का विशेष महत्व है. गणाधिप का अर्थ है सभी गणों के स्वामी. मान्यता है कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा करने और व्रत कथा पढ़ने या सुनने से विघ्न-बाधाओं से मुक्ति मिलती है. इस व्रत से जुड़ी एक पौराणिक कथा में बताया गया है कि कैसे भगवान हनुमान ने गणेश चतुर्थी का व्रत करके विशाल समुद्र को पार किया था. आइए जानते हैं पूजा का शुभ समय, चंद्रोदय का समय और इस व्रत की पूरी कथा.

 

 

 

ये भी पढ़ेंRashifal For Today : आज इन राशि वालों को होगा बड़ा लाभ, व्यापार और निवेश में मिलेंगे मनचाहे परिणाम, पढ़िए 12राशियों का राशिफल!

 

अपना मूलांक जानें

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 2026

चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 27 नवंबर, सुबह 9:48 बजे

चतुर्थी तिथि समाप्त: 28 नवंबर, सुबह 6:39 बजे

चंद्रोदय का समय: रात लगभग 8:18 बजे

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी की पूजा विधि

इस दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान गणेश का ध्यान करके व्रत का संकल्प लें. पूजा के दौरान गणेश जी को दूर्वा, लाल फूल, फल, मोदक और तिल के लड्डू अर्पित करें. इसके बाद धूप-दीप जलाकर गणेश जी की आरती करें और व्रत कथा पढ़ें या सुनें. रात में चंद्रमा निकलने पर उन्हें जल से अर्घ्य दें. इसके बाद भगवान गणेश की पूजा करके व्रत का पारण करें.

 

 

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा

पौराणिक कथा के अनुसार, त्रेतायुग में अयोध्या के राजा दशरथ एक प्रतापी शासक थे. उन्हें शिकार करने का बहुत शौक था. एक बार शिकार के दौरान उनसे अनजाने में श्रवण कुमार नाम के एक ब्राह्मण युवक का वध हो गया. श्रवण के नेत्रहीन माता-पिता ने पुत्र की मृत्यु से दुखी होकर राजा दशरथ को श्राप दिया कि जिस तरह वे पुत्र वियोग में अपने प्राण त्याग रहे हैं, उसी तरह राजा को भी अपने पुत्र के वियोग में मृत्यु का दुख सहना पड़ेगा.

 

इस श्राप से राजा दशरथ बहुत दुखी हुए. संतान प्राप्ति के लिए उन्होंने पुत्रेष्टि यज्ञ कराया. इसके फलस्वरूप भगवान विष्णु ने श्रीराम के रूप में उनके घर जन्म लिया और माता लक्ष्मी ने सीता के रूप में अवतार लिया.

 

बड़े होने पर भगवान राम पिता की आज्ञा से पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ वनवास चले गए. वन में उन्होंने खर-दूषण सहित कई राक्षसों का वध किया. इससे क्रोधित होकर रावण ने छल से माता सीता का अपहरण कर लिया. सीता जी की खोज करते हुए भगवान राम की मुलाकात ऋष्यमूक पर्वत पर सुग्रीव से हुई. इसके बाद सुग्रीव के नेतृत्व में वानर सेना माता सीता की तलाश में जुट गई.

 

खोज के दौरान वानरों की मुलाकात गिद्धराज संपाती से हुई. संपाती ने उनसे पूछा कि वे कौन हैं और किसकी तलाश में यहां आए हैं? इस पर वानरों ने बताया कि वे भगवान राम के सेवक हैं और रावण माता सीता का हरण करके उन्हें अपने साथ ले गया है. उन्हें यह पता नहीं है कि माता सीता कहां हैं.

 

यह सुनकर संपाती ने बताया कि रावण सीता जी को समुद्र पार अपनी नगरी में ले गया है. वह अशोक वाटिका में एक वृक्ष के नीचे बैठी हैं. संपाती ने यह भी बताया कि उनका भाई जटायु सीता जी को रावण से बचाने की कोशिश में अपने प्राण गंवा चुका है. उसने कहा कि वानर सेना में केवल हनुमान जी ही इतने शक्तिशाली हैं, जो विशाल समुद्र को पार कर सकते हैं.

 

यह सुनकर हनुमान जी ने संपाती से पूछा कि वे अकेले इतने बड़े समुद्र को कैसे पार कर पाएंगे? तब संपाती ने उन्हें संकटों को दूर करने वाली संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने की सलाह दी. उसने बताया कि भगवान गणेश की कृपा से वह आसानी से समुद्र पार कर सकेंगे.

 

Gandhipa Sankashti Chaturthiसंपाती की सलाह मानकर हनुमान जी ने संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया. धार्मिक कथा के अनुसार, इस व्रत के प्रभाव और भगवान गणेश की कृपा से हनुमान जी ने क्षणभर में विशाल समुद्र पार कर लिया और माता सीता की खोज में सफल हुए. तभी से इस व्रत को संकटों से मुक्ति दिलाने वाला और मनोकामनाएं पूरी करने वाला माना जाता है.

ख़बर शेयर करें:

Back to top button