SBI के बाद अब इस बैंक ने भी बढ़ाई, एफडी पर ब्याज दरें

Fixed deposit:आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के बाद अब बैंक भी एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाने लगे हैं. एसबीआई के बाद अब एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है. बैंक ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया है कि एफडी के साथ ही इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बचत खातों पर भी ब्याज दर को बढ़ाया है. बैंक ने एफडी पर ब्याज दरों को 0.25 फीसदी बढ़ा दिया है. इससे सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दर 7.5 से बढ़कर 7.75 फीसदी हो गयी है. वहीं, सीनियर सिटीजंस को अब 8 की बजाय 8.25 फीसदी ब्याज मिलेगा.
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी के साथ ही बचत जमा पर भी ब्याज दर को बढ़ा दिया है. बैंक ने एक करोड़ से दस करोड़ तक के सेविंग बैलेंस के लिए ब्याज दर को बढ़ाकर 7.25 फीसदी कर दिया है. बैंक ने 5 करोड़ से 10 करोड़ रुपए तक के सेविंग बैलेंस पर सबसे अधिक 1.25 फीसदी की दर वृद्धि की है. यहां बैंक ने सेविंग डिपॉजिट रेट को 6 फीसदी से बढ़ाकर 7.25 फीसदी कर दिया है.
Read more:Raigarh News: इंदिरा नगर में पेयजल संकट, पार्षद ने अपने ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
जानिए कितना मिलेगा ब्याज
दो साल और तीन साल से कम अवधि वाली रकम पर इंटरेस्ट रेट में 50 बेसिस अंक की बढ़ोतरी की गई है. यानी अब यह 6.25 फीसदी से बढ़कर 6.75 फीसदी हो गया है. तीन साल और पांच साल से कम अवधि की मैच्योरिटी वाली रकम पर अब 6.10 फीसदी के बजाय 6.25 फीसदी ब्याज मिलेगा. पांच साल से दस साल की अवधि वाली रकम पर इसे 6.10 फीसदी से बढ़ाकर 6.25 फीसदी कर दिया गया है. ये इंटरेस्ट रेट नए डिपॉजिट और मैच्योरिंग अकाउंट्स के रिन्यूवल पर लागू होंगे.
Fixed deposit:सीनियर सिटीजंस के लिए बैंक सात दिन से 10 साल की अवधि वाली एफडी पर 3.5 फीसदी से लेकर 7.25 फीसदी ब्याज दे रहा है. इस बीच बैंक में SBI Wecare डिपॉजिट स्कीम को 31 मार्च, 2023 तक बढ़ा दिया है.



