Running Benefits: रोज सुबह मॉर्निंग वॉक करने से दूर भाग जाएंगी ये बीमारियां, शरीर बन जाएगा फौलादी चट्टान…

Running Benefits युवाओं को वॉक नहीं बल्कि रोजाना दौड़ लगानी चाहिए। रोजाना सिर्फ 5 किलोमीटर की दौड़ से शरीर निरोगी बन जाएगा। शरीर में पैदा हो रही बीमारियां दूर भाग जाएंगी। रनिंग करने से न सिर्फ कैलोरी बर्न होती हैं बल्कि शरीर के अंग भी मजबूत बनते हैं। डेली रनिंग करने वालों का हार्ट, लिवर और मसल्स कहीं ज्यादा मजबूत होती हैं। इसलिए रोजाना 5 किलोमीटर की रनिंग को अपने फिटनेस रुटीन में जरूर शामिल करें।
रोजाना 5 किलोमीटर दौड़ने के फायदे
हड्डियां बनेंगी मजबूत- जो लोग रोजाना दौड़ लगाते हैं उनकी हड्डियां और मांसपेशियां काफी मजबूत बन जाती हैं। ऐसे लोगों को हड्डियों से जुड़ी बीमारी जैसे ऑस्टियोपोरोसिस और अर्थराइटिस का खतरा काफी कम होता है। रनिंग से टांगों और कूल्हों की हड्डियों का घनत्व भी बढ़ता है।
दिल बनेगा मजबूत- रनिंग करने से ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता है। इससे दिल की सेहत पर अच्छा असर पड़ता है। दौड़ लगाने से ब्लड प्रेशर कम होता है। जिससे हार्ट की बीमारियों का खतरा कम होता है।
वजन कम होगा- बढ़ता मोटापा कम करना है तो इसके लिए रनिंग से बेस्ट कुछ नहीं हो सकता है। रोजाना कुछ किलोमीटर की दौड़ लगाने से तेजी से वजन कम होता है। वेट कम करने के लिए रनिंग से बेस्ट कोई एक्सरसाइज नहीं हो सकती। रनिंग एक शानदार कार्डियो एक्सरसाइज है।
इम्यूनिटी बढ़ाए- प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए रनिंग अच्छी एक्सरसाइज है। रोजाना दौड़ लगाने से या जॉगिंग करने से एलर्जी, सर्दी, खांसी, फ्लू जैसी बीमारियां नहीं होती है। इससे कई बीमारियों का खतरा भी दूर होता है।
Running Benefitsएनर्जी बढ़ाए और तनाव दूर करे- रनिंग करने शरीर में एनर्जी आती है। ऊर्जा का स्तर बढ़ता है और आप खुद को दिनभर ज्यादा एक्टिव महसूस करते हैं। दौड़ते वक्त दिमाग में ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ती है जिससे तनाव दूर होता है।