RT-PCR निगेटिव होने के बाद भी 7 दिन क्वांरटीन रहेंगे

नई दिल्ली. दुनिया के कई देशों में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavuirus In India) के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron Variant) के सामने आने के बाद भारत में भी स्वास्थ्य एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं. बता दें हाल ही में साउथ अफ्रीका(South africa) से आए दो लोग कोविड संक्रमित पाए गए हैं हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उनमें वायरस का नया वेरिएंट है या कोई और. दक्षिण अफ्रीका लौटने के बाद दो लोगों को कोविड संक्रमित पाए जाने के बाद एक ओर जहां कर्नाटक की राजधान में सफाई और टेस्टिंग को तेज कर दिया गया है तो वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार ने सात दिन का क्वारंटीन अनिवार्य (Karnataka covid guideline)कर दिया है. अबू धाबी की यात्रा कर रहे एक व्यक्ति ने कहा, ‘ आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट देने के बावजूद, अधिकारियों ने हमारा एक और टेस्ट कराया और 3000 रुपये प्रति व्यक्ति फीस ली.
बेंगलुरू ग्रामीण जिला स्वास्थ्य अधिकारी टिपेस्वामी ने कन्नूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (KIAL) के दौरे के बाद कहा कि बेंगलुरु आने पर कोविड निगेटिव पाए गए सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को 7 दिनों के लिए क्वारंटीन में 598 ऐसे यात्री निगरानी में हैं. बेंगलुरु ग्रामीण जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि हमने आरटी-पीसीआर टेस्ट और वैक्सीनेशन रिपोर्ट के बिना केरल और महाराष्ट्र से बेंगलुरु आने वाले यात्रियों के मुद्दे पर चर्चा की है. हमने पहले ही एयरलाइंस को अनिवार्य रूप से रिपोर्ट की जांच करने और रिपोर्ट के बिना किसी को यात्रा करने की अनुमति नहीं देने का निर्देश दिया है.
कोरोना वायरस के 257 नए मरीज
बता दें कर्नाटक में सोमवार को कोरोना वायरस के 257 नए मरीज़ मिले तथा पांच और संक्रमितों की मौत हो गई. इसके बाद कुल मामले 29,95,857 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 38,203 पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग ने अपने कोविड बुलेटिन में बताया कि 205 और मरीजों को संक्रमण से उबरने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है और संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 29,50,747 हो गई है.
उसमें बताया गया है कि राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 6878 हो गई है. बेंगलुरु शहरी जिले में सबसे ज्यादा 131 नए मरीज मिले हैं तथा दो संक्रमितों के दम तोड़ने की पुष्टि हुई है. इसके बाद तुमकुरु में 23, हासन में 21 और मैसुरू में 14 मामले मिले हैं.
कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ के सुधाकर ने सोमवार को कहा कि दो यात्रियों में से एक के नमूने कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव परीक्षण किए गए थे, लेकिन “डेल्टा वेरिएंट से थोड़ा अलग थे।”
बेंगलुरु में हवाईअड्डा अधिकारियों ने अन्य देशों से यात्रा करने वालों के लिए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन परीक्षण और थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य कर दी है।
बेंगलुरु के ग्रामीण जिला स्वास्थ्य अधिकारी टिपेस्वामी ने कहा, ”बेंगलुरू पहुंचने पर कोविड-19 के लिए नेगेटिव परीक्षण करने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को सात दिनों के लिए क्वारंटाइन में रखा जाएगा। सात दिनों के बाद उनका फिर से परीक्षण किया जाएगा। ऐसे 598 यात्रियों को निगरानी में रखा गया है।”
टिपेस्वामी ने कहा कि हवाईअड्डा अधिकारी मुख्य रूप से टीकाकरण रिपोर्ट, आरटी पीसीआर परीक्षण और उच्च जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों की रैपिड एंटीजन परीक्षण रिपोर्ट की जांच कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, ”नेगेटिव आरटी-पीसीआर परीक्षण रिपोर्ट तैयार करने के बावजूद, अधिकारियों ने हमसे एक और परीक्षण कराया और प्रति व्यक्ति ₹3000 का शुल्क लिया।” समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, परिवार के एक सदस्य ने कहा, “एक बार प्रवेश करने के बाद हमें परीक्षण के लिए वापस बुलाया गया।”
इस बीच, कोविड-19 के नए वेरिएंट के मद्देनजर, दक्षिण कन्नड़ जिला प्रशासन ने तलपडी चेकपोस्ट पर स्क्रीनिंग फिर से शुरू की, जिसमें निगेटिव रिपोर्ट के बिना केरल से जिले में आने वालों का आरटी-पीसीआर परीक्षण किया गया।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सोमवार को लोगों से कहा कि वे ओमिक्रॉन से घबराएं नहीं और उन्हें कोविड-19 एहतियाती उपायों का सख्ती से पालन करना चाहिए।



