Road Accident :दर्दनाक हादसा सड़क हादसा: शादी से लौट रहे परिवार की कार ट्रेलर से टकराई, 5 की मौत से पसरा मातम – RGH NEWS
देश

Road Accident :दर्दनाक हादसा सड़क हादसा: शादी से लौट रहे परिवार की कार ट्रेलर से टकराई, 5 की मौत से पसरा मातम

Road Accident :उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। रांची से शादी समारोह खत्म कर लौट रहा परिवार हादसे का शिकार हो गया।

जानकारी के अनुसार, बरसातपुर-अहिरानी हाईवे पर रात करीब 2 बजे स्कॉर्पियो कार अचानक अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके साथ मौजूद पालतू कुत्ते की भी जान चली गई।

बताया जा रहा है कि परिवार रांची में अपनी बेटी की शादी कराकर गोरखपुर के रानीडीहा गांव लौट रहा था। लेकिन घर पहुंचने से पहले ही यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही दोहरीघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल मऊ भेज दिया है।

मृतकों की पहचान विनय श्रीवास्तव (53), उनकी पत्नी अर्चना श्रीवास्तव (48) और पुत्र कृतार्थ श्रीवास्तव (27) के रूप में हुई है। इसके अलावा रविन्द्र यादव (20) और पुरुषोत्तम कुमार (28) की भी हादसे में मौत हुई है। दोनों युवक बिहार के गया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

Road Accident :इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। एक ही परिवार के कई लोगों की एक साथ मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button