RGHNEWS ब्रेकिंग:- अमित जोगी का जाति प्रमाण पत्र निरस्त….नामांकन की जाँच के दौरान किया गया पेश……..निर्वाचन कार्यालय में बहस जारी

पेण्ड्रा। मरवाही विधानसभा उपचुनाव में चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के प्रत्याशी अमित जोगी का नामांकन निरस्त घोषित कर दिया गया है. जाति प्रमाण पत्र के निरस्त होने की वजह से नामांकन की जांच के बाद अधिकारी ने निर्णय सुनाया. नामांकन की जांच के दौरान अमित जोगी के साथ-साथ संत राम नेताम भी कार्यालय में मौजूद थे.
राज्य स्तरीय छानबीन समिति ने अमित जोगी के जाति प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया है। इसी के साथ अमित जोगी के नामांकन को ख़ारिज होना अब तय है। कुछ ही देर में इसका ऐलान होना है।
बीते एक घंटे से ज़िला निर्वाचन कार्यालय बहस जारी है। अमित जोगी ने हालाँकि उच्च स्तरीय छानबीन समिति के इस आदेश को लेकर नियमों का हवाला देते हुए तर्क दिया है कि इस आदेश की ना कॉपी दी गई ना जवाब देने का समय दिया गया है।
अमित के इस तर्क के बावजूद अब केवल औपचारिक नामांकन ख़ारिज की घोषणा बची है।



