कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज करने का बांद्रा कोर्ट ने दिया आदेश, ये है वजह – RGH NEWS
देश

कंगना रनौत के खिलाफ FIR दर्ज करने का बांद्रा कोर्ट ने दिया आदेश, ये है वजह

मुंबई. अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के खिलाफ मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने एफआईआर (FIR Against Kangana Ranaut) दर्ज करने का निर्देश दिया है. बांद्रा कोर्ट ने ये आदेश दो लोगों द्वारा दायर याचिका पर दिया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि वह हिंदू-मुस्लिम समुदायों के बीच झगड़ा कराने की कोशिश करती हैं.

ताजा मामले में पिटीशनर ने क्या कहा?
साहिल अशरफ अली सैयद ने अपनी अर्जी में कहा है, “कंगना रनोट पिछले कुछ महीनों से लगातार बॉलीवुड को नेपोटिज्म और फेवरेटिज्म का हब बताकर इसका अपमान कर रही हैं। अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर और टीवी इंटरव्यू के जरिए वे हिंदू और मुस्लिम कलाकारों के बीच फूट डाल रही हैं।”

“उन्होंने बहुत ही आपत्तिजनक ट्वीट किए हैं, जो न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को, बल्कि इंडस्ट्री के कई कलीग्स की भावनाओं को भी आहत करते हैं।” साहिल ने सबूत के तौर पर कंगना के कई ट्वीट कोर्ट के सामने रखे हैं।

इससे पहले कर्नाटक में FIR हुई थी
चार दिन पहले किसानों के अपमान के आरोप में तुमकुर (कर्नाटक) के क्याथासांद्रा थाने में कंगना के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी। वकील एल. रमेश नाइक ने कहा कि खेती से जुड़े बिलों का विरोध कर रहे किसानों को आतंकवादी कहकर कंगना ने उनका अपमान किया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button