छत्तीसगढ़

Raipur News: लोकसभा चुनाव में दूर-दूर तक मुकाबले में नहीं हैं कांग्रेसी – विजय अग्रवाल

महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण की घोषणा फर्जी, हार सामने देखकर कुछ भी वादा कर रही कांग्रेस

Raipur News रायपुर।लोकसभा चुनाव के सहसंयोजक पुर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कहा है कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी और उनके सहयोगी दल दूर-दूर तक मुकाबले में नहीं हैं। कांग्रेस कमेटी के सदस्य कुछ भी दावा कर लें लेकिन 4 जून को जनता अपना फैसला उन्‍हें सुना देगी। और एक बार फिर देश की बागडोर भाजपा के हाथों में होगी।

विजय अग्रवाल ने कहा इस चुनाव में कांग्रेसी बुरी तरह से डर रहे हैं। उन्‍हें सबसे बड़ी आशंका इस बात की है कि इस बार उनका प्रदर्शन 2019 के लोकसभा चुनाव से भी अधिक बुरा न हो जाए। 2019 में कांग्रेस केवल 52 सीटों पर सिमट कर रह गई थी। जबकि उनका गठबंधन 100 का आंकड़ा पार नहीं कर पाया था। वह 92 में आकर अटक गया था। इस बार तो देश में मोदी लहर है। भाजपा ने अपने सभी वादे पूरे कर लिए हैं। साढे पांच सौ साल बाद राम लला अयोध्‍या में लौट आए। वहीं कश्‍मीर में धारा 370 हटाने का साहस केवल भाजपा ही दिखा सकती थी। अल्‍प संख्‍यकों की राजनीति करने वाली पार्टी कांग्रेस तो इसकी कल्‍पना भी नहीं कर सकती। लोकसभा में महिला आरक्षण बिल भी केवल मोदी सरकार लेकर आई। मोदी जी की एक आवाज में पूरा देश राम जन्‍मोत्‍सव पर दीवाली से बडा़ उत्‍सव मनाता है। यही वजह है कि काग्रेस और उनका गठबंधन पूरी तरह से हिले हुए है।

*हार के डर से बड़ा प्रलोभन*

Raipur News विजय अग्रवाल ने आरोप लगाया कि आसन्‍न चुनाव में कांग्रेस के नेता हार के डर से अपने मेनीफेस्‍टो में ऐेसे*ऐसे वादे कर दिए हैं जिनको व्‍यवहारिक तौर पर लागू कर पाना संभव नहीं है। सत्‍ता से चिपके रहने के आदी कांगेसियों ने केन्द्र में सरकार आने पर महालक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को एक-एक लाख रू देंने, सरकारी नौकरी में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा कर रहे हैं। काग्रेसियों को पता है कि उनकी सरकार नही बनने वाली इसलिए देशकी जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button