Karnataka News: पत्थर की खदान में काम कर रहे मजदूरों पर चट्टान गिरी, 7 लोगों की दर्दनाक मौत – RGH NEWS
देश

Karnataka News: पत्थर की खदान में काम कर रहे मजदूरों पर चट्टान गिरी, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

Karnataka News कर्नाटक के बेंगलुरु दक्षिण जिले से गुरुवार को दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। जिले के मादापट्टना के पास एक पत्थर की खदान में चट्टान गिरने से 7 मजदूरों की दुखद मौत हो गई है। सामने आई जानकारी के अनुसार, ये हादसा गुरुवार को सुबह तब हुआ जब कावेरी कंपनी के कर्मचारी एक चट्टान पर काम कर रहे थे। उस वक्त एक क्रेन ऊपर की तरफ कर रही थी, उसी समय, अचानक एक बड़ी चट्टान नीचे की ओर गिरी और वहां काम कर रहे कर्मचारियों पर गिर गई।

 

Read more Petrol Diesel Price cut: Petrol जल्द हो सकता है 5 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता, Diesel में भी राहत संभव, जानिए कैसे

 

कैसे हुआ हादसा?

इस घटना को लेकर आरम्भिक जांच में पता चला है कि हादसे के वक्त खदान में 15-20 मजदूर काम कर रहे थे। उस समय एक हिताची मशीन 100 फीट ऊपर की जगह साफ कर रही थी। हिताची ड्राइवर एक नया क्रशर लगाने के लिए जगह साफ कर रहा था। उस समय, नीचे मजदूर काम कर रहे थे। ऐसा प्रतीत होता है कि हादसा इसलिए हुआ क्योंकि हिताची ड्राइवर ने नीचे काम कर रहे मजदूरों को नहीं देखा।

 

 

सभी मृतक बिहार के

बेंगलुरु दक्षिण जिले के पत्थर की खदान में हुए हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने इस मामले में आगे की जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में मृत सभी 7 मजदूर बिहार के बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया है कि चट्टान के गिरने के बाद मजदूर उसके नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की संख्या की पुष्टि की जा रही है।

 

 

CM ने जताया शोक

Karnataka Newsइस दर्दनाक हादसे पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शोक जताया है। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कहा- “बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मदापट्टाना में क्रशर की दीवार गिरने से 7 श्रमिकों की मौत हो गई है, जिससे गहरा शोक का माहौल है। मैं प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले, उनके परिवारों को इस दुःख को सहने की शक्ति मिले और घायल शीघ्र स्वस्थ हों। खदान मालिकों का यह कर्तव्य है कि वे खदान कार्यों में लगे श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। सरकार नियमों का उल्लंघन करने वाली खदानों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी।”

 

Related Articles

Back to top button