Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में भाजपा को लगा बड़ा झटका, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी से दिया इस्तीफा – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में भाजपा को लगा बड़ा झटका, युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी से दिया इस्तीफा

Chhattisgarh news भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने BJP से अपना त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने केवल पद ही नहीं बल्कि पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है। जानकारी के अनुसार, रवि भगत ने अपना इस्तीफा मंडल अध्यक्ष को भेजा है। इसके साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर भी त्याग पत्र सार्वजनिक रूप से साझा किया है, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

 

रवि भगत लंबे समय से पार्टी के खिलाफ मुखर नजर आ रहे थे। हाल के दिनों में उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर पार्टी नेतृत्व की आलोचना भी की थी। उनके इस कदम को संगठन के भीतर असंतोष और आंतरिक मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

Read more Toxic Teaser: ‘टॉक्सिक’ का नया टीजर हुआ रिलीज, 5 हसीनाओं के बीच अकेले घिरे सुपरस्टार

 

Chhattisgarh newsगौरतलब है कि रवि भगत भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री भी रह चुके हैं और संगठन में उनकी एक सक्रिय पहचान रही है। उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Related Articles

Back to top button