Toxic Teaser: 'टॉक्सिक' का नया टीजर हुआ रिलीज, 5 हसीनाओं के बीच अकेले घिरे सुपरस्टार – RGH NEWS
मनोरंजन

Toxic Teaser: ‘टॉक्सिक’ का नया टीजर हुआ रिलीज, 5 हसीनाओं के बीच अकेले घिरे सुपरस्टार

Toxic Teaser साउथ सुपरस्टार Yash की मोस्ट अवेटेड फिल्म Toxic का नया टीजर Ladies & Ladies बुधवार को रिलीज किया गया. इस टीजर में फिल्म की फीमेल एक्ट्रेसेस की झलक दिखाई गई है. इनमें नयनतारा, कियारा आडवानी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रूक्मिनी वसंत शामिल हैं.

इससे पहले फिल्म के सभी पोस्टर और पहले टीजर में लगभग पूरा फोकस सिर्फ यश पर था. सोशल मीडिया पर लगातार यह शिकायत सामने आ रही थी कि इतनी बड़ी फीमेल स्टारकास्ट होने के बावजूद उन्हें प्रमोशन में जगह नहीं दी जा रही. इसी आलोचना के बाद मेकर्स ने फीमेल फोकस्ड नया टीजर रिलीज किया, लेकिन यह भी विवादों में घिर गया है.

Ladies & Ladies टीजर में भी यश का दबदबा
टीजर देखने के बाद कई यूजर्स का कहना है कि इसका नाम भले ही Ladies & Ladies रखा गया हो, लेकिन सबसे ज्यादा स्क्रीन टाइम यश को ही मिला है. कई यूजर्स ने यह भी कहा कि किसी भी महिला किरदार को ठीक से बोलने या अपनी मौजूदगी दर्ज कराने का मौका नहीं मिला.

एक यूजर ने लिखा, ‘लेडीज टीजर में भी सबसे ज्यादा यश ही नजर आए.’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘टीजर का नाम ‘Ladies & Ladies’ है, लेकिन थंबनेल में भी यश की तस्वीर है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हर महिला किरदार सिर्फ 5-10 सेकंड के लिए दिखा. आखिरकार पूरा टीजर फिर यश के इर्द-गिर्द ही घूमता नजर आया.’

Loading video

महिला निर्देशक पर भी उठे सवाल
फिल्म का निर्देशन Geetu Mohandas ने किया है, लेकिन टीजर देखने के बाद कुछ दर्शकों ने सवाल उठाए कि क्या फिल्म की पूरी क्रिएटिव कमान वास्तव में उनके हाथ में है. एक यूजर ने लिखा, ‘मुझे पूरा यकीन है कि इस फिल्म को शैडो डायरेक्ट यश ने किया है.’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘यकीन करना मुश्किल है कि यह फिल्म किसी महिला ने लिखी और निर्देशित की है. सब कुछ सिर्फ मेल गेज को ध्यान में रखकर बनाया गया लगता है.’

Wild Stone के विज्ञापन से हुई तुलना
कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने टीजर का मजाक भी उड़ाया. एक यूजर ने लिखा, “यह फिल्म महिलाओं के लिए कैसे है, समझ नहीं आया.” वहीं एक अन्य ने मजाकिया अंदाज में कहा, “ये फिल्म का टीजर है या Wild Stone डियोड्रेंट का विज्ञापन?

 

read more Delhi EV policy: नई EV पॉलिसी-2026 आज से लागू, EV खरीदने पर ₹1 लाख तक की सब्सिडी, रोड टैक्स होगा माफ

 

 

कई बार टली रिलीज, अब अगस्त में आएगी फिल्म
Toxic Teaser का निर्माण Venkat K. Narayana और यश की प्रोडक्शन कंपनी Monster Mind Creations के साथ मिलकर किया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 850 से 1000 करोड़ रुपए के बीच बताया जा रहा है. पिछले कुछ वर्षों में इसकी रिलीज कई बार टल चुकी है. अब यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Related Articles

Back to top button