Raigarh News : किरोड़ीमल नगर एवं रायगढ़ के बीच में हुआ Train Accident, पढ़ें पूरी खबर RGHNEWS पर – RGH NEWS
अन्य खबर

Raigarh News : किरोड़ीमल नगर एवं रायगढ़ के बीच में हुआ Train Accident, पढ़ें पूरी खबर RGHNEWS पर

Raigarh News रायगढ़। रायगढ़ शहर से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बताया जा रहा है कि रायगढ़ रेलवे स्टेशन एवं कोतरा रोड रेलवे फाटक के बीच रुक्मणि विहार कॉलोनी के पीछे भूपदेवपुर से कोयला खाली कर वापस झारसुगुड़ा को ओर जाने के लिए ट्रैक पर खड़ी थी तभी जिंदल की की तरफ जा रही तेज रफ्तार इंजन अचानक टकरा गयी। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे प्रशासन व रेलवे सुरक्षा बल की टीम मौके पर मौजूद है और ट्रैक पर पलटी मालगाड़ी के डिब्बों एवं दुर्घटना कार्य इंजन को हटाने का प्रयास कर रही है।

 

यह भी पढ़ेपीएम पद के लिए  नीतीश कुमार ने दिया बड़ा बयान

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 11:50 बजे रेलवे स्टेशन और कोतरा रेलवे फाटक के बीच भूपदेवपुर से वापस आ रही मालगाड़ी झारसुगुड़ा की ओर जाने के लिए रायगढ़ रेलवे स्टेशन एवं कोतरा रोड रेलवे फाटक के बीच रुक्मणि विहार कॉलोनी के पीछे के ट्रैक पर खड़ी थी जो सिग्नल मिलते ही झाड़सुगुड़ा की ओर निकल जाती लेकिन इसी दरमियान जिंदल की ओर जाने वाली इलेक्ट्रिक लोको पावर इंजन का अचानक ब्रेक फेल हो गया और वो जिंदल की ओर जाने के बजाय वापस रायगढ़ की ओर तेज रफ्तार से आने लगी। इलेक्ट्रिक लोको पावर इंजन चालक ने ट्रेन को रोकने की काफी कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं और खाली खड़ी मालगाड़ी के पीछे लगे इंजन से करीब 30 किलोमीटर की रफ्तार से टकरा गई। इस भीषण दुर्घटना में इलेक्ट्रिक लोको पावर इंजन समेत, मालगाड़ी के पीछे लगे इंजन गार्ड ब्रेक वैगन तथा चार मालगाड़ी का वैगन डिरेल होकर पटरी से पलट गए हैं।

 

Short link

Related Articles

Back to top button