पीएम पद के लिए  नीतीश कुमार ने दिया बड़ा बयान – RGH NEWS
राजनीतिक

पीएम पद के लिए  नीतीश कुमार ने दिया बड़ा बयान

 पीएम पद के लिए  नीतीश कुमार ने दिया बड़ा बयान
नीतीश कुमार का बयान: नीतीश कुमार ने मंगलवार को बीजेपी से रिस्ता तोड़ने का ऐलान किया । बिहार की महागठबंधन सरकार में विभागों को लेकर फॉर्मूला तय हो गया है ।
बिहार में एक बार फिर सत्ता परिवर्तन हुआ है| हालांकि यह सत्ता का ऐसा परिवर्तन है कि मुख्यमंत्री वही रहते हैं यानी नीतीश कुमार लेकिन अन्य लोग बदल गए हैं।
पिछली सरकार में जदयू के पास जो मंत्रालय थे, वे उस पर ही रहेंगे|  जबकि बीजेपी के पास जो मंत्रालय थे, वे आरजेडी-कांग्रेस को दिए जाएंग।
नीतीश कुमार ने बीजेपी को बड़ा झटका देते हुए गठबंधन तोड़ा और अब लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के साथ मिलकर सरकार बनाई | आज उन्होंने आठवीं बार सीएम पद की शपथ ली। राजद नेता तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।
नीतीश कुमार ने कहा कि हमारा किसी पद के लिए कोई दावा नहीं है।
लेकिन जो 2014 में आए वो 2024 के बाद रह पाएंगे या नहीं? यानी उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में मौजूदा केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत पर सवाल उठाए हैं|
बिहार के सीएम नीतीश कुमार के इस बयान को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि वह अक्सर ऐसे बयानों से दूरी बनाए रखते हैं. इसके साथ ही 2013 के बाद से जब नरेंद्र मोदी को भाजपा का चेहरा घोषित किया गया था, तब से नीतीश कुमार के साथ भाजपा के संबंध अच्छे नहीं हैं।
नीतीश कुमार का बयान:इस मुद्दे पर नीतीश पहले ही बीजेपी से गठबंधन तोड़ चुके थे. अब जब नीतीश कुमार ने एक बार फिर बीजेपी से दूरी बना ली है तो उन्होंने पीएम मोदी का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा है. नीतीश कुमार के विरोधियों ने भी लगातार उन पर पीएम पद के लिए चुनाव लड़ने की महत्वाकांक्षा रखने का आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button