नदी में डूबी सवारियों से भरी नाव, 2 बच्चों और 1 महिला का शव बरामद

बांदा:नदी में डूबी सवारिया : यमुना नदी में नाव डूबने से बड़ा हादसा हुआ है. 20 से ज्यादा लोगों के डूबने की खबर है. बांदा फतेहपुर की सीमा में मरका घाट पर सवारियों से भरी नाव डूब गई. बांदा और फतेहपुर पुलिस की टीमें रेस्क्यू में जुट गई हैं |
नाव पर 25 से ज्यादा लोग सवार थे. थाना असोथर के राम नगर कौहन घाट के सामने नाव डूबी है. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 2 बच्चों और एक महिला का शव नदी निकाला. बाकी लोगों को पुलिस और गोताखोरों की मदद से ढूंढा जा रहा है|
यह भी पढ़े: पीएम पद के लिए नीतीश कुमार ने दिया बड़ा बयान
नदी में डूबी सवारिया : बताया जा रहा है कि यमुना नदी में नाव पलट गई, इसमें 25 लोग सवार थे. 5 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचाई. 20 लोगों की तलाश में पुलिस और गोताखोर की टीमें जुटी हुई हैं. नाव मरका घाट से फटेपुर जा रही थी. मामला मरका थाना क्षेत्र के मरका घाट का है|


