Chhattisgarh Job Alert 2026: छत्तीसगढ़ में बिजली कंपनी में इतने पदों पर बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन – RGH NEWS
अन्य खबरछत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh Job Alert 2026: छत्तीसगढ़ में बिजली कंपनी में इतने पदों पर बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

Chhattisgarh Job Alert 2026 छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ (CSPC) ने कुल 1235 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के तहत सहायक अभियंता (AE), कनिष्ठ अभियंता (JE), प्लांट अटेंडेंट, डाटा एंट्री ऑपरेटर, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, फायर ऑफिसर एवं स्टाफ, विधि विभाग, वित्त अधिकारी और सुरक्षा विभाग सहित कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती प्रक्रिया राज्य की तीनों पावर कंपनियों में संचालित होगी।

 

Read moreCG NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ में NEET-UG काउंसिलिंग लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 16 अगस्त तक का है मौका

किस कंपनी में कितने पद?

भर्ती अभियान के तहत कुल 1235 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी में 547 पद, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी में 96 पद, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 415 पद तथा तीनों पावर कंपनियों के कॉमन कैडर के लिए 177 पद निर्धारित किए गए हैं। इन पदों पर तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों श्रेणियों में भर्ती की जाएगी।

 

श्रेणीवार पदों का विवरण

भर्ती में विभिन्न श्रेणियों के पद शामिल किए गए हैं। इनमें द्वितीय श्रेणी (क्लास-II) के 189 पद, तृतीय श्रेणी (क्लास-III) के 711 पद और चतुर्थ श्रेणी (क्लास-IV) के 335 पद शामिल हैं। इस भर्ती अभियान में तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों प्रकार के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सबसे अधिक 400 पद डाटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) के हैं, जबकि 300 पद प्लांट अटेंडेंट, 146 पद सहायक अभियंता (AE) और 122 पद कनिष्ठ अभियंता (JE) के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, फायर ऑफिसर एवं स्टाफ, विधि, वित्त और सुरक्षा विभाग में भी भर्ती की जाएगी।

 

भर्ती प्रक्रिया जल्द होगी पूरी

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप भर्ती प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) विभाग ने भर्ती विज्ञापन जारी कर दिया है।

 

कब से शुरू होंगे आवेदन?

फिलहाल केवल भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है। आवेदन तिथि, परीक्षा तिथि, पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और अन्य नियमों की विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें। आवेदन प्रक्रिया, विस्तृत विज्ञापन और परीक्षा संबंधी सभी जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट www.cspc.co.in पर जारी की जाएगी

 

मुख्यमंत्री के निर्देश पर शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया

Chhattisgarh Job Alert 2026मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुणवत्तापूर्ण और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश के बाद पावर कंपनियों में बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। सरकार का मानना है कि इससे एक ओर युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं दूसरी ओर बिजली सेवाओं के संचालन के लिए पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध होगा। यह छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद पहली बार है, जब पावर कंपनियों में इतनी बड़ी संख्या में भर्ती की जा रही है।

Related Articles

Back to top button