CG NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ में NEET-UG काउंसिलिंग लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 16 अगस्त तक का है मौका – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

CG NEET UG 2026: छत्तीसगढ़ में NEET-UG काउंसिलिंग लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 16 अगस्त तक का है मौका

CG NEET UG 2026 चिकित्सा शिक्षा आयुक्त ने छत्तीसगढ़ के शासकीय एवं निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस/बीडीएस) में प्रवेश वर्ष 2026 के प्रथम चरण काउंसिलिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगाए हैं। सूचना के अनुसार सभी आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व क्रमांक RULE-503/30/2025/MED, छत्तीसगढ़ चिकित्सा, दंत चिकित्सा एवं भौतिक चिकित्सा (फिजियोथेरेपी) स्नातक प्रवेश नियम 2025 का विशेषकर आरक्षण, काउंसिलिंग प्रक्रिया एवं बॉण्ड से संबंधित प्रावधानों का पूर्णतः अध्ययन करने की सलाह दी गई है। यह नियमावली वेबसाइट www. cgdme. in एवं https://cgdme.admissions.nic.in/ पर उपलब्ध है।

 

ऑनलाइन आवेदन शुल्क अनारक्षित (UR) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी के आवेदकों के लिए 1000 रुपए, अनुसूचित जनजाति (ST) एवं अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी के आवेदकों के लिए 500 रुपए और अप्रवासी भारतीय (NRI) श्रेणी के आवेदकों के लिए 10,000 रुपए निर्धारित की गई है, जो अप्रतिदेय (Non Refundable) होगी।

 

 

CG NEET UG 2026ऑनलाइन आवेदन 09 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर 16 अगस्त 2026 को रात्रि 11:59 बजे तक चलेगा। वहीं च्वाइस फिलिंग एवं लॉकिंग की प्रक्रिया भी 09 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू होकर 17 अगस्त 2026 को रात्रि 11:59 बजे तक जारी रहेगी। आयुक्त चिकित्सा शिक्षा की ओर से जारी सूचना में आवेदकों से अपील की गई है कि ऑनलाइन आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए वेबसाइट www.cgdme.in एवं https://cgdme.admissions.nic.in/ का अवलोकन करें।सीएम

Related Articles

Back to top button