बिजनेस

Poultry Farming : सस्ते में शुरू करे देशी मुर्गी पालन और कमाए मोटी कमाई

Poultry Farming : सस्ते में शुरू करे देशी मुर्गी पालन और कमाए मोटी कमाई

Poultry Farming : सस्ते में शुरू करे देशी मुर्गी पालन और कमाए मोटी कमाई : ये बिजनेस घर पर ही थोड़ी जगह में किए जा सकते हैं। यह एक मोटा मुनाफा प्रदान करने वाला व्यवसाय है पोल्ट्री फार्म या मुर्गी पालन। इसमें भी देसी मुर्गियों का पालन कर व्यवसाय शुरू किया सकता  हैं। देसी मुर्गी पालन में इंवेस्टमेंट भी कम होता है। ऐसे में किसान भाई पोल्टी फॉर्म शुरू कर सकते है।

Poultry Farming : सस्ते में शुरू करे देशी मुर्गी पालन और कमाए मोटी कमाई

मुर्गी पालन :

हमारे देश में मुर्गी पालन का व्यवसाय काफी लोकप्रिय है। आज के समय में देश के करीब 25-30 लाख लोग मुर्गी पालन से रोगजार पा रहे है | मुर्गी पालन के व्यवसाय में आप दो तरह की मुर्गियों का पालन कर आय अर्जित कर सकते है | इसमें सामान्य मुर्गी पालन और देसी मुर्गी पालन शामिल है | देसी मुर्गी पालन को कम जगह में भी करके अच्छी कमाई कर सकते है | इसमें बहुत कम लागत और थोड़ी पूँजी की जरूरत होती है | चीन और अमेरिका के बाद अंडा उत्पादन के मामले में भारत तीसरे स्थान पर है, और मांस उत्पादन में भारत  को 5वा स्थान प्राप्त है |

यह भी पढ़े :रवींद्र जडेजा ने रचा नया इतिहास, 3000 रन, 250 से ज्यादा विकेट लेने वाले बने तीसरे भारतीय

मुर्गी पालन का इतिहास :

अगर मुर्गी पालन व्यवसाय के इतिहास में जाएं तो पता चलता है कि यह व्यवसाय करीब 5000 वर्षों से चला आ रहा है। समय बदलने पर आज भी यह व्यवसाय कायम है। हालांकि तेजी से बदलते जमाने में अब इस व्यवसाय में लागत और मुनाफे का स्तर बढ़ता जा रहा है।

देशी मुर्गी की नस्लें :

  • ग्रामप्रिया देसी मुर्गी : इस प्रजाति की मुर्गी से हमें अंडे और मांस दोनों का उत्पादन मिलता है। ग्रामप्रिया मुर्गी का वजन 1500 GM से 2000 GM के आसपास होता है। इस क़िस्म के मांस का इस्तेमाल सबसे अधिक तंदूरी चिकन बनाने के लिए करते है।  ग्रामप्रिया एक वर्ष में औसतन 210 से 225 अंडो का उत्पादन दे देती है। जिसमे अंडो का भार 57 से 60 GM और रंग भूरा होता है।
  • श्रीनिधि : इस प्रजाति की मुर्गी का वजन 2.5 से 5 KG तक होता है। गावो की मुर्गियों की तुलना यह अधिक वजनी होती है। श्रीनिधि मुर्गियों से तो तरह से लाभ कमा सकते है।  इस प्रजाति की मुर्गी से आपको अधिक मांस और अंडे दोनों ही मिल जाते है, जो अधिक मुनाफा देने में सक्षम है।  इस प्रजाति की मुर्गिया अधिक तेजी से विकास करती है।
  • वनराजा देसी मुर्गी : देसी मुर्गी की यह प्रजाति भी काफी अच्छी मानी जाती है।  वनराजा मुर्गिया वर्ष में 120 से 140 अंडे दे देती है।  हालाँकि अन्य प्रजातियों की तुलना में यह प्रजाति थोड़ा कम सक्रिय है।

घर पर मुर्गी पालन :

घर पर मुर्गी पालन में मुर्गियों के लिए ऐसी जगह होनी चाहिए, जहा उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो और वह आराम से रह सके।  इसके अलावा केवल आपको मुर्गियों के लिए पोषित आहार पर ध्यान देना होता है, क्योकि मुर्गी के मांस और अंडे देने की क्षमता उसके खान-पीन पर निर्भर करती है।

बीमारियों का रखे ध्यान :

मुर्गी-पालक कुछ सफाई सम्बन्धी कार्य करने से इस रोग को काफी हद तक’ रोक सकते है, जैसे मुर्गी घर की सफाई, इन्क्यूबेटर की सफाई, बर्तेनो की सफाई आदि। रोगित पक्षियों पर तत्काल ध्यान देना चाहिए और उनका उचित टीकाकरण करना चाहिए। रोग से प्रभावित पक्षियों को स्वस्थ पक्षियों अलग कर देना चाहिए।

मुर्गी आहार :

एक एवरेज के अनुसार यह देखा गया है, कि एक मुर्गी तक़रीबन 100 GM फीड करती है। अगर आपने 50 मुर्गिया पाली है, तो 50 मुर्गीया 5 KG आहार को फीड करेंगी | यदि 1 KG फीड की कीमत 20 रूपए है, तो आपका खर्च 250 रूपए आएगा। इस तरह से 50 मुर्गियों के फीड पर 3 हज़ार रूपए खर्च होंगे और 500 रूपए दवा का खर्च और 500 रूपए अन्य खर्च रख ले, तो कुल खर्च 4000 रूपए के आसपास बैठता है।

देसी मुर्गी पालन में मुनाफा :

 देसी मुर्गियों के पालन के कई फायदे हैं। पहली बात तो यह है इनके पालन में अधिक खर्च नहीं करना पड़ता। 10 से 15 मुर्गियों से इनका व्यवसाय शुरू किया जा सकता है। ये मुर्गियां लागत से करीब दोगुना तक मुनाफा देती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जब ये मुर्गियां पूरी तरह से विकास कर लेती हैं तो इन्हें बाजार में बेचकर अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। अगर आप इन्हें बाजार में बेचेंगे तो यह आपको लागत से दो गुना अधिक तक मुनाफा दे सकती हैं। आप जितने बड़े स्तर पर देसी मुर्गी पालन का बिजनेस शुरू करेंगे कमाई में भी उतना ही अधिक इजाफा होगा।

सिर्फ 5.25 लाख रुपए में घर ले जाए Maruti Suzuki Brezza, लुक भी मिलेगा तगड़ा 

यह भी पढ़े :6,249 रुपये में मोटोरोला ने लॉन्च किया ये स्मार्टफोन, 5000mAh की बैटरी के साथ मिलती है शानदार कैमरा क्वालिटी

Related Articles

Back to top button