OCI Rule Update 2026:भारत सरकार ने OCI नियमों में किया बदलाव, 6 महीने रुकने की शर्त खत्म, जानें नए नियम और जरूरी अपडेट्स – RGH NEWS
अन्य खबर

OCI Rule Update 2026:भारत सरकार ने OCI नियमों में किया बदलाव, 6 महीने रुकने की शर्त खत्म, जानें नए नियम और जरूरी अपडेट्स

OCI Rule Update 2026:भारत सरकार ने विदेशी भारतीय नागरिकता (OCI) कार्ड से जुड़े नियमों में बड़े और सुविधाजनक बदलाव किए हैं। ये नए नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू हो गए हैं, जिनका उद्देश्य प्रवासी भारतीयों (डायस्पोरा) के लिए प्रक्रिया को अधिक सरल और डिजिटल बनाना है। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब भारत से आवेदन करने वाले विदेशी नागरिकों के लिए 6 महीने के प्रवास की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है।

6 महीने रहने की शर्त समाप्त

पहले OCI कार्ड के लिए आवेदन करने वाले विदेशी नागरिकों को सामान्य निवासी साबित करने के लिए कम से कम 6 महीने भारत में रहना जरूरी होता था। लेकिन 8 अप्रैल 2026 से लागू नए नियमों के अनुसार अब पात्र विदेशी नागरिक भारत पहुंचते ही OCI कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 6 महीने तक इंतजार करने की आवश्यकता नहीं होगी, बशर्ते उनके पास वैध वीजा और सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद हों।

OCI कार्ड के लिए नया फीस स्ट्रक्चर 


1 अप्रैल 2026 से OCI सेवाओं के लिए नई फीस लागू हो गई है:

  • भारत में नया आवेदन: ₹15,000 (डिमांड ड्राफ्ट के जरिए)।
  • विदेश में नया आवेदन: 275 USD (या स्थानीय मुद्रा में इसके बराबर)।
  • विवरण में बदलाव/20 साल की उम्र के बाद री-इश्यू: 25 USD (लगभग ₹2,100)।
  • कार्ड खोने या खराब होने पर (Duplicate): 100 USD (लगभग ₹8,300)।
  • देरी से पासपोर्ट अपडेट (3 महीने बाद): 25 USD लेट फीस।
  • कार्ड खोने या खराब होने पर (Duplicate): 100 USD (लगभग ₹8,300)।
  • देरी से पासपोर्ट अपडेट (3 महीने बाद): 25 USD लेट फीस।
डिजिटल ई-अराइवल कार्ड अनिवार्य


अब भारत आने वाले OCI कार्डधारकों के लिए फिजिकल कागजी फॉर्म को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अब विमान में चढ़ने से पहले Digital e-Arrival Card प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही सरकार ने अब PIO कार्ड को वैध यात्रा दस्तावेज के रूप में स्वीकार करना पूरी तरह बंद कर दिया है।

बच्चों और विदेशी जीवनसाथी के लिए नियम


जन्म प्रमाण पत्र का अपोस्टिल (Apostille) होना अब अनिवार्य है। अच्छी बात यह है कि कुछ मामलों में बच्चों को वेरिफिकेशन के लिए सेंटर (VFS) जाने की जरूरत नहीं होगी, यदि माता-पिता की सहमति मौजूद है।

भारतीय नागरिक या OCI कार्डधारक के विदेशी पति/पत्नी को हर बार पासपोर्ट रिन्यू होने पर अपनी नई फोटो, पासपोर्ट विवरण और एक मैरिज डिक्लेरेशन ऑनलाइन अपलोड करना होगा।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
  • विदेशी पासपोर्ट और नागरिकता का प्रमाण (Naturalization Certificate)।
  • भारतीय मूल का प्रमाण (पुराना भारतीय पासपोर्ट या सरेंडर सर्टिफिकेट)।
  • भारत में पते का प्रमाण (Rent Agreement या Utility Bill)।
  • हालिया पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर।
    बच्चों के लिए अपोस्टिल किया हुआ जन्म प्रमाण पत्र।

Related Articles

Back to top button