ott release: अगस्त के पहले हफ्ते OTT पर मचेगा धमाल, ‘मैं वापस आऊंगा’ से ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ तक रिलीज – RGH NEWS
अन्य खबरमनोरंजन

ott release: अगस्त के पहले हफ्ते OTT पर मचेगा धमाल, ‘मैं वापस आऊंगा’ से ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ तक रिलीज

ott release नए हफ्ते के शुरू होते ही थिएटर्स से लेकर ओटीटी पर भी नई-नई फिल्में-सीरीज भी दस्तक देने लगती हैं। जहां सिनेमाघरों में कुछ नया देखने के लिए दर्शकों को गुरुवार-शुक्रवार तक का इंतजार करना होता है तो वहीं ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का सिलसिला हफ्ते के पहले दिन से ही शुरू हो जाता है। अब अगस्त का पहला हफ्ता दस्तक दे चुका है और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स नेटफ्लिक्, प्राइम वीडियो से लेकर जियो हॉटस्टार पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। एक तरफ जहां सिनेमाघरों में ‘स्पाइडर-मैनः ब्रांड न्यू डे’ और ‘द ओडिसी का जलवा बरकरार है, वहीं ओटीटी पर काफी कुछ नया दस्तक दे रहा है। चलिए इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होने वाली नई फिल्मों और सीरीज पर नजर डालते हैं।

 

 

तमिल क्राइम ड्रामा ‘उयिर’

तमिल क्राइम ड्रामा ‘उयिर’ 4 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो रही है। ये फिल्म जून में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन एम. पद्मकुमार ने किया है। रोशन मैथ्यू, बैजू संतोष और अथुल्या चंद्रा स्टारर ये फिल्म एक ट्रेनी सब-इंस्पेक्टर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो केरल के कन्नूर जिले की असल घटनाओं पर आधारित एक केस की जांच कर रहा है।

 

टेड लासो सीजन 4

एमी अवॉर्ड जीतने वाला कॉमेडी-ड्रामा लंबे ब्रेक के बाद एक बार फिर वापसी कर रहा है। नए सीजन की कहानी, पुरुष टीम की जगह एएफसी रिचमंड, महिला फ़ुटबॉल टीम को कोचिंग देने के लिए लौटता है और एक नई चुनौती का सामना करता है। 10 एपिसोड वाला टेड लासो का नया सीजन 5 अगस्त को एप्पल टीवी+ पर रिलीज होगा।

 

 

स्टर्लिंग पॉइंट

मेगन पार्क के निर्देशन में बनी ‘स्टर्लिंग पॉइंट’ 17 साल की एनी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे अचानक कनाडा के एक दूर-दराज स्थित एक पूरे द्वीप का मालिकाना हक मिल जाता है। एनी अपने नए घर मे शिफ्ट होती है और जैसे-जैसे वह अपने नए घर में बसती है, वह परिवार के लंबे समय से दबे ऐसे राजों का पता लगाने लगती है, जो चौंकाने वाला है। यह सीरीज़ 5 अगस्त को प्राइम वीडियो पर आएगी।

 

माई लाइफ विद द वॉल्टर बॉयज सीजन 3

नेटफ्लिक्स का हिट टीन रोमांस शो ‘माई लाइफ विद द वॉल्टर बॉयज’ नए सीजन के साथ 6 अगस्त को वापसी कर रहा है। नया सीजन परिवार में स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या के बाद की कहानी आगे बढ़ाता है, जिसमें जैकी, कोल और एलेक्स भाइयों के साथ अपने उलझे रिश्तों को संभालने की कोशिश करती रहती है। सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी और रिलीज के दिन ही सभी 10 एपिसोड उपलब्ध होंगे।

 

Read moreDividend: इस कंपनी का बड़ा ऐलान! हर शेयर पर मिलेगा ₹200 का तगड़ा डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट करीब

 

 

मैं वापस आऊंगा

इस साल की सबसे प्रशंसित हिंदी फिल्मों में से एक, इम्तियाज अली की ‘मैं वापस आऊंगा’ सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब डिजिटल रूप से रिलीज हो रही है। ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दर्शकों से इसे खूब प्यार मिला। अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो रही है। फिल्म 7 अगस्त को ‘नेटफ्लिक्स’ पर स्ट्रीम होगी। फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, शरवरी और वेदांग रैना लीड रोल में हैं।

 

ऑपरेशन सफेद सागर

भारतीय वायु सेना के 1999 के कारगिल युद्ध अभियान से प्रेरित ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ 7 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस सीरीज में जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, मिहिर आहूजा और अभय वर्मा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

 

लायनेस सीजन 3

जोई सल्डाना, निकोल किडमैन और मॉर्गन फ्रीमैन स्टारर ‘लायनेस सीजन 3’ अब दर्शकों के बीच दस्तक को तैयार है। ये शो का तीसरा सीजन है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। अगर आपको स्पाई-थ्रिलर पसंद है, तो यकीन मानिए ये सीरीज आपके लिए ही है। इसके पहले दो सीजन्स को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और अब तीसरे सीजन को लेकर दर्शकों में उत्साह बना हुआ है।

 

आवर स्टिकी लव

ott releaseनेटफ्लिक्स में इस हफ्ते एक रोमांटिक कॉमेडी दस्तक दे रही है। 7 अगस्त को रोमांटिक कॉमेडी ‘आवर स्टिकी लव’ के साथ कर रहा है। यह फिल्म दो अजनबियों की कहानी है जिनकी जिंदगी एक अचानक हुई मुलाकात के बाद अनपेक्षित रूप से जुड़ जाती है, जिससे उनके बीच एक अनोखा रोमांस शुरू होता है।

 

Related Articles

Back to top button