छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Naxalites Surrender in CG: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता, 52 लाख के इनामी 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर..…

Naxalites Surrender in CG सुकमा: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सल मोर्चे पर एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस के निरंतर प्रयास और सरकार की पुनर्वास नीति के प्रचार-प्रसार के चलते 9 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। सरेंडर करने वालों में 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं, जिन पर 8-8 लाख रुपये तक के इनाम घोषित थे। इनमें पीएलजीए बटालियन 1 के सक्रिय दंपति भी शामिल हैं।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों के नाम और इनाम की जानकारी

कलमू मंगड़ू (डिप्टी कमांडर, सेक्शन 1 कंपनी) – ₹8 लाख

माड़वी बुधरी (महिला सदस्य, सेक्शन 2 कंपनी) – ₹8 लाख

समीर उर्फ मिडियम सुक्का (टीम कमांडर, पीएलजीए बटालियन नंबर 01) – ₹8 लाख

रजनी उर्फ राजे उर्फ बीड़े माड़वी (महिला सदस्य, बटालियन हेडक्वार्टर प्लाटून सेक्शन ए) – ₹8 लाख

शांति कवासी (महिला सदस्य, बटालियन नंबर 01) – ₹8 लाख

मड़कम सोमड़ी (महिला सदस्य, प्लाटून नंबर 08 की पीपीसीएम) – ₹8 लाख

नुप्पो नरसी (महिला, पामेड़ एलओएस पार्टी सदस्य) – ₹2 लाख

मड़कम हिड़मे (महिला सदस्य, दक्षिण बस्तर डिवीजन कृषि टीम) – ₹1 लाख

नुप्पो हुंगी (महिला अध्यक्ष, सुरपनगुड़ा आरपीसी केएएमएस) – ₹1 लाख

नक्सल उन्मूलन अभियान की सफलता

Naxalites Surrender in Chhattisgarh : बस्तर क्षेत्र में 2025 नक्सल उन्मूलन के लिहाज से एक प्रभावी वर्ष साबित हो रहा है। ‘लोन वर्राटू’ अभियान और पुलिस की सख्त रणनीति के चलते हार्डकोर नक्सली आत्मसमर्पण करने को मजबूर हो रहे हैं।

 

Naxalites Surrender in CGसुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि जिले में लगातार नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा नक्सली गतिविधियों के दायरे को सीमित किया जा रहा है और सरकार की पुनर्वास नीति का प्रभावी रूप से प्रचार किया जा रहा है, जिससे नक्सली मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button